Friday, Apr 26 2024 | Time 19:55 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
  • HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
  • कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
  • खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे गृहस्वामी
  • डाड़ी कलां में नल जल योजना बेहाल, जलमीनार बने पाइप बिछी, लेकिन नहीं मिला पानी का एक बूंद
  • अति महत्वाकांक्षा ले डूबी कुणाल को, ना इधर के रहे ना उधर के
  • नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
  • नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
  • SFC गोदाम बुंडू में 21 अप्रैल को हुई चोरी को लेकर आजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री तथा उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
  • अनियंत्रित बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
झारखंड


राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से छात्रों की परेशानी बढ़ी

नहीं बन रहा है इकोनोमिक बैकवर्ड सर्टिफिकेट और स्थानीय सर्टिफिकेट
राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से छात्रों की परेशानी बढ़ी
न्यूज11 भारत




रांचीः राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल 12 दिनों से जारी है. 300 से अधिक अंचलों का न सिर्फ कामकाज इससे प्रभावित हो रहा है, बल्कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, पोलिटेक्निक, डेंटल कोर्स, नर्सिंग, आइटीआइ समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले को लेकर स्थानीय, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है. सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों को हो रही है. वैसे भी सरकार ने 1932 के खतियान वालों को ही स्थानीय घोषित कर दिया है. इससे स्थानीय सर्टिफिकेट बनने में भी परेशानी हो रही है. झारखंड के इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले को लेकर जोसा काउंसेलिंग भी शुरू कर दी गयी है. इसलिए स्थानीय और आय प्रमाण पत्र संबंधी प्रमाण पत्र बनने में छात्रों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इसके लिए अप्रैल 2022 के बाद का कट ऑफ डेट रखा गया है. अंचल कार्यालयों में इन प्रमाण पत्रों को हजारों फार्म लंबित हैं. विभिन्न सेवाओं के लिए बड़ी संख्या रिक्तियां आयी हैं. उसके लिए आवेदन भी भरे जा रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है. वे लगातार प्रज्ञा केंद्र में जाकर आवेदन दे रहे हैं, लेकिन उनके आवेदन पर विचार नहीं हो पा रहा है. सारे आवेदन राजस्व उप निरीक्षकों के लॉगिंग में पड़े हुए हैं. उनसे आवेदन आगे नहीं बढ़ रहा है. सारे राजस्व उप निरीक्षक हड़ताल पर हैं. इस कारण सर्टिफिकेट निर्गत करने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है.

 


 

हड़ताल में शामिल राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में पूरे राज्य में राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इनकी मांगों में 2019 में राज्य सरकार से हुए समझौते को लागू करना, ग्रेड पे 2800 रुपये करने, अंचल निरीक्षक बहाली में 50 प्रतिशत पर वरीय राजस्व उप निरीक्षकों को पदोन्नति देने, प्रोन्नति के लिए होने वाले परीक्षा में एक्सपीरियंस की अवधि 10 से घटा कर पांच वर्ष करने शामिल है.

 

अधिक खबरें
HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को राहत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:57 PM

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है.

लोन के दबाव के चलते डिप्रेशन में थी महिला, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:42 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट की रहने वाली महिला सिमरन कौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उलीडीह थाना पुलिस को जांच में अब तक पता चला है कि महिला के ऊपर लोन था.