Saturday, Mar 25 2023 | Time 01:35 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


पर्व त्यौहारों को लेकर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों की छुटिटयां रद्द की

सभी जिलों के एसपी को भेजी गयी कॉपी
पर्व त्यौहारों को लेकर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों की छुटिटयां रद्द की
न्यूज11 भारत




रांचीः राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों की छुटिटयां रद्द कर दी है. दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के पुलिस कर्मियों की छुट्टी समाप्त कर दी है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश निर्गत किया है. आदेश की कॉपी सभी जिलों के एसपी को भेजी गयी है. विशेष परिस्थिति में सही कारणों के बाद ही पुलिस कर्मियों को छुट्टी दी जायेगी. रांची सहित राज्य के सभी जिलों के एसपी को पूजा के दौरान दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम का भी आदेश दिये गये हैं. दुर्गा पूजा के दौरान सभी जिलों में अतिरिक्त बल की तैनाती की बात कही गयी है. राजधानी रांची में भव्य पूजा का आयोजन होता है. ऐसी स्थिति में एसएसपी को सुरक्षा का विशेष इंतजाम करने को कहा गया है.

 


 
अधिक खबरें
रेणुका ने कहा पीएम पर मैं भी करूंगी केस,राहुल गांधी मामले में कांग्रेसियों का आज विरोध प्रदर्शन
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 12:21 PM

गुरुवार को सूरत के कोर्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम को लेकर की गयी उनकी टिप्पणी पर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाया गया. इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उन्हे दो साल की जेल की सजा सुनाई.

मां ने ही किया था अपने नवजात का 1 लाख में सौदा, 5 महिलाएं समेत 11 गिरफ्तार
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 11:01 AM

चतरा सदर अस्पताल में एक नवजात को बेच दिए जाने को लेकर उठे हंगामें के बीच इस वारदात में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बेचे गए बच्चे को बोकारो जिले के पेटरवार से सकुशल बरामद कर लिया गया है. इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात ये है कि एम मां ने ही जन्म देते ही अपने बच्चे को दूसरों के हाथों बेच दिया.

आज हर्षोल्लास के साथ निकलेगी सरहुल की शोभायात्रा, मेन रोड में 12 बजे दिन से वाहनों कि रहेगी नो एंट्री
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 9:52 AM

सरहुल को लेकर आज शहर में धूम है. पिछले कई दिनों से इस पर्व को लेकर प्रसाशन व लोगों की तैयारियां चल रही थी. वहीं आज सरहुल की शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान प्रसाशन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. साथ ही शहरवासियों के लिए रूट में बदलाव भी किया गया है.

सात जिलों को जोड़नेवाला रिंगरोड होगा पर्यटन के लिए सुगम, नितिन गडकरी ने की घोषणा
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 9:12 AM

गुरूवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान अपने संबोधान में बताया कि जल्द ही रांची में आउटर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा. इस रिंग रोड की खासियत यह होगी कि यह राज्य के सात जिलों को आपस में जोड़ेगा. इस रिंग रोड से जुड़नेवाले जिलों में हजारीबाग, रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और जमशेदपुर जिले शामिल हैं.