Monday, Apr 29 2024 | Time 00:38 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


बाडे़ गांव में आशा देवी की अध्यक्षता में बुधवार को महिला क्लब बाड़े की बैठक हुआ संपन्न, गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

बाडे़ गांव में आशा देवी की अध्यक्षता में बुधवार को महिला क्लब बाड़े की बैठक हुआ संपन्न, गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

न्यूज11 भारत


बुढ़मू/डेस्क:


बुढ़मू प्रखंड के बाडे़ गांव में आशा देवी की अध्यक्षता में बुधवार को महिला क्लब बाड़े की बैठक किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में आलोका कुजूर उपस्थिति  थी,  बैठक में चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि बाडे गांव में शराब के नशे का शिकार पूरे गांव के लोग हो गए। इस कारण समस्त महिला को काफी परेशानी हो रही है। हमलोग पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं की इस गांव में पूर्ण शराबबंदी किया जाए।लोग मंगल बाजार, संडे बाजार  में खुले अवैध शराब की बिक्री होती है, लेकीन पुलिस कुछ नहीं करती है। अब शराब बंदी को लेकर आंदोलन होगी तथा थाना और प्रशासन को इसको रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगा. द्रोपदी देवी ने कहा कि राशन कार्ड में कई परिवार का नाम छुटा हुआ है उसे जोड़ने के लिए महिला कल्ब से पत्र लिखा जाएगा। तथा गांव में हाई स्कूल, तकनीकी शिक्षा के लिए उपायुक्त और सरकार को पत्र से सभी समस्याओं को अवगत कराया जायेगा। महिला क्लब कि किरन देवी ने कहा कि  सरकार की तमाम योजनाओं को अब महिला कल्ब के माध्यम से करने के लिए प्रयास किया जाएगा. रबीना खातून ने कहा कि गांव में पीएचसी नहीं है। तथा शहर जाने के लिए सरकारी बस का व्यवस्था नहीं हैं, जिससे महिलाएँ गांव से शहर काम पर जाने पर वापसी में परेशानी होती है। यही नहीं लड़कियों को कॉलेज जाने के लिए साधन तक नहीं है। सरकार इसकी व्यवस्था करें.


माया देवी ने कहा मनरेगा में काम का मजदूरी कम से कम 400 रूपया होना चाहिए तथा अबुआ आवास , इंदिरा आवास योजना का रकम बढ़ाया जाना चाहिए.


महिला क्लब के इस बैठक में चैपटी देवी,सुरनी देवी, जानकी देवी, सीवानी देवी, लगारी देवी, समीत्रा देवी, नीलम देवी, मीलु देवी, सरीता देवी, बुधनी देवी, अनिता देवी, प्रमीला देवी, मुनी देवी, सावीजी देवी, किरण देवी, मायादेवी, बिना देवी, रीना देवी, उमनी देवी, मालती देवी, सुनिता देवी ,सजादा खातुन, रेहाना खातुन सहित अन्य महिला उपस्थित थी.


 


 


 

अधिक खबरें
आचार संहिता लागू होने के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 107 के तहत 3500 लोगों को दी गयी नोटिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 6:03 AM

जिले के ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी के साथ सभी डीएसपी और थानेदारों की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एसएसपी ने समीक्षा की.

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:24 PM

राजधानी रांची के ओरमांझी में हुए असेश्वर महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित दो अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

इंडी गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 9:59 PM

खूंटी संसदीय सीट के इंडी गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने संयुक्त रूप से शनिवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया.

रांची में अब नशा के सौदागरों की खैर नहीं, पुलिस जारी की Whatsapp नंबर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:32 AM

नशे के जाल से युवाओं को बचाने में समुदाय के सहयोग को रेखांकित करते हुए एवं समाज की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रेरित करते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आज एक वीडियो संदेश रिलीज किया है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.