Friday, Sep 29 2023 | Time 11:25 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
झारखंड


लड़की की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी जोड़े ने की खुदखुशी

अगले महीने ही लड़की आने वाली थी बारात
लड़की की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी जोड़े ने की खुदखुशी

न्यूज11 भारत


रांचीः पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के केरकीकला गांव में एक प्रेमी जोड़े ने खुदखुशी कर ली. मृतक युवक का नाम नागेंद्र भुइयां और युवती का नाम सोनाकली कुमारी बताया जा रहा है. नागेंद्र बाहर मजदूरी करता था और पिछले गुरुवार को ही गांव में वापस लौटा था. जानकारी के अनुसार इन दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था. घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय हॉस्पीटल में भेज दिया है. पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन जुट गई है. बता दें कि लड़की की जून महीने में शादी होने वाली थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण दोनों ने आत्महत्या की होगी. 

 


 

 

लड़की की शादी जून में होने वाली थी

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लड़की की शादी कहीं और तय कर दिया गया था. उसके बाद से ही लड़की रविवार से ही गायब थी और नागेंद्र भुइयां के घर में रह रही थी, इसकी जानकारी शुरुआत में ग्रामीणों को नहीं हुई थी. नागेंद्र के परिजन एक शादी समारोह में बाहर गए हुए थे, घर में सिर्फ एक छोटा भाई था. सोमवार की रात नागेंद्र और सोनाकली खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे.

 

सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर ग्रामिणों को हुआ शक

सुबह काफी देर तक दरवाजे नहीं खोले जाने के बाद छोटे भाई ने ग्रामीणों को इस बात की खबर दी.

इसके बाद ग्रामिणों ने घर का दरवाजा और दीवार को तोड़ा तो देखा कि कमरे में नागेंद्र और सोनाकली का शव पड़़ा हुआ है. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी छतरपुर थाना को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद नागेंद्र के परिजन विवाह समारोह छोड़कर गांव में वापस लौट गए हैं. घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 
अधिक खबरें
रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:16 AM

जधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू से लदे हाइवा को अपराधियों ने जला दिया. घटना बुढ़मू केरेडारी सिमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है.

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकाला जाएगा जुलूस, प्रशासन ने कई रूट में किए बदलाव
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 7:35 AM

ईद मिलादुन्नबी पर राजधानी के कई इलाकों से गुरूवार को जुलूस निकाला जाएगा. इससे लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 7:18 AM

राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में मनीष नामक युवक पर गोलीबारी मामला सामने आया था. यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई थी.

चाईबासा में नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल के जवानों को निशाना, घायल तीनों जवान एयरलिफ्ट कर रांची लाये गए
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 2:12 AM

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है.चाईबासा के तुम्बाहाका और सुरजुमबुरू के बीच सुरक्षाबल के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए .

खाने में गिरी थी छिपकली, खाकर बच्चे हुए बीमार
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 3:24 AM

बुधवार की रात पाकुड़ में दूषित खाना खाने से आवासीय निजी विद्यालय के 128 बच्चे बीमार पड़ गए.जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. दरअसल यह मामला पाकुड़िया प्रखंड के सिदो कान्हु मेमोरियल आवासीय निजी विद्यालय का है.जहां छिपकली गिरे भोजन को खाने से 128 बच्चे बीमार पड़ गए.