चंदन भट्टाचार्य/ न्यूज़11 भारत,
रांची/डेस्क: 13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में बुधवार को हॉकी झारखंड ने क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी मिजोरम को 2-1 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है.झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंगने एक- एक गोल दागा जबकि झारखंड की सलीमा टेटे को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ दि मैच का पुरुस्कार मिला.
झारखंड टीम
सोनल मिंज, अंशु लकड़ा, निक्की प्रधान, रोपनी कुमारी, रीमा बखला , पुनीता मिंज, सलीमा टेटे, दीप्ति टोप्पो, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, महिमा टेटे, सुप्रिया मुंडू, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, किरण बड़ा. मुख्य कोच सुमराय टेटे, सहायक कोच- रेणुका सोरेंग और मैनेजर मनोज कोनबेगी.
झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, अशोक भगत, सुरजीत झा ,दसरथ महतो सहित हॉकी झारखंड, खेलकूद विभाग झारखड़ सरकार, रांची रेलवे के पदाधिकारियों ने बधाई दी है और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है.