Wednesday, May 1 2024 | Time 02:00 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


सलीमा टेटे ने रांची रेल मंडल में OSD का पदभार ग्रहण किया

ओलिंपियन है हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे
सलीमा टेटे ने रांची रेल मंडल में OSD का पदभार ग्रहण किया

रांची: रांची रेल मंडल की महिला हॉकी ओलंपियन सलीमा टेटे ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एमएम पंडित, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) सतीश कुमार की उपस्थिति में ओएसडी-2 (स्पोर्ट्स) का पदभार ग्रहण किया. महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डन रिच, कोलकाता  अर्चना जोशी के अनुमोदन पर रांची रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए ओएसडी-2 (स्पोर्ट्स) ग्रुप-बी अधिकारी के पद पर  प्रोन्नत किया गया है. इससे पहले सलीमा टेटे रांची रेल मंडल में टीई (टिकट निरीक्षक) के पद पर कार्यरत थीं. सलीमा टेटे ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया. 7वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वुमेन हॉकी चैंपियनशिप 2017,  8वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वुमेन हॉकी चैंपियनशिप 2018,  यूथ ओलंपिक 2019,  बैंकॉक, अंडर-23,  छठा राष्ट्रीय आमंत्रण टूर्नामेंट 2018,  बेल्जियम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया. सलीमा टेटे को 6 नवंबर 2019 को रांची रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में नियुक्ति मिली थी.

अधिक खबरें
रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

कई जांच एजेंसियों के रडार पर झारखंड का नया जमीन माफिया विक्की जायसवाल, जिला बदर की तैयारी में प्रशासन
अप्रैल 11, 2024 | 11 Apr 2024 | 1:29 PM

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर जिला प्रशासन और रांची पुलिस की कड़ी नजर है. आपराधिक गतिविधियों और दागी व्यक्तियों के नामों की लिस्ट में विक्की जायसवाल का नाम भी है जो राजधानी रांची में नया डॉन बन चुका है.

महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.