Monday, Sep 15 2025 | Time 15:23 Hrs(IST)
झारखंड » देवघर


Road Accident in Deoghar: देवघर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident in Deoghar: देवघर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई घायल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया मोड़ के समीप मंगलवार आज सुबह एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर हुई. जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई हैं. इस हादसे में 24 अन्य लोग घायल हुए है, जिनमें से 8 को गंभीर हालत में देवघर एम्स रेफर किया गया हैं. 

 

दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई जब कांवरियों से भरी एक बस देवघर बस स्टैंड से बासुकीनाथ की ओर जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 कांवरिया सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.

 

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोगों की पहचान हो चुकी हैं. मृतकों में सुभाष तुरी (चकरमा गांव, देवघर), दुर्गावती देवी और जानकी देवी (दोनों पश्चिम चंपारण जिला), समदा देवी (धनरूआ, पटना जिला), देवकी प्रसाद (बिहार) और पीयूष कुमार उर्फ शिवराज (वैशाली जिला) शामिल हैं. 

 

इस दर्दनाक हादसे में बस के ड्राइवर और तीन महिला कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक 18 से 19 वर्ष के कांवरिया ने इलाज के दौरान देवघर सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कांवरियों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया जा रहा हैं. घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा हैं. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हैं.

 


 

कई नेताओं ने जताया शोक: 

 

PM मोदी ने जताया दुख

 


 

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

 


 

राज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख 

 


 

मंत्री हफीजुल हसन ने जताया शोक

 


 

 




 

अधिक खबरें
वन महोत्सव सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य का आधार: उपायुक्त
अगस्त 23, 2025 | 23 Aug 2025 | 5:59 PM

धनबाद वन प्रमंडल की ओर से आज पालुडीह में आयोजित वन महोत्सव का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, विधायक निरसा अरूप चटर्जी, सेल के महाप्रबंधक पर्यावरण आदित्य सिंह एवं एमपीएल के सीईओ जगमीत सिंह सिद्धू ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया.

30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे सांसद मनोज तिवारी, सुल्तानगंज से देवघर तक करेंगे 110 KM की पदयात्रा
जुलाई 31, 2025 | 31 Jul 2025 | 6:18 PM

सावन का पावन महीना जैसे ही दस्तक देता है, बिहार और झारखंड श्रद्धा की एक डोर में बंध जाते हैं. सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) तक की कांवड़ यात्रा इस भक्ति भाव की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति बन जाती है. हजारों-लाखों कांवड़िए इस दौरान जल उठाकर पैदल यात्रा करते हैं और ‘बोल बम’ के जयकारों से रास्ते को गुंजायमान कर देते हैं.

जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
जुलाई 31, 2025 | 31 Jul 2025 | 7:33 AM

आज, गुरूवार (31 जुलाई ) की सुबह सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे

देवघर के मोहनपुर में कांवरियों से भरी बस दुर्घटना पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जताया गहरा दुख, घायल श्रद्धालुओं से की मुलाकात
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 5:20 PM

देवघर जिले के मोहनपुर में कांवरियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गहरा शोक प्रकट किया है. इस हृदयविदारक घटना में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु और 23 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है.

Road Accident in Deoghar: देवघर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई घायल
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 11:35 AM

देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया मोड़ के समीप मंगलवार आज सुबह एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर हुई. जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई हैं. इस हादसे में 24 अन्य लोग घायल हुए है, जिनमें से 8 को गंभीर हालत में देवघर एम्स रेफर किया गया हैं.