Tuesday, Apr 30 2024 | Time 09:10 Hrs(IST)
 logo img
  • आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा, BJP प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन में होंगे शामिल
  • JAC 12th Result 2024: आज 11 बजे आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करे चेक
झारखंड » रांची


पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला आरोपी
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. मामला जिले के सुखदेव नगर थाना इलाके का है जहां से पुलिस ने शहरी जल आपूर्ति योजना के 20 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले पीएचईडी कर्मी को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लाख 98 हजार 500 सौ रुपये की बरामदगी की है. 

 


 

यह पूरा मामला राजधानी रांची के पेयजल एवं स्वच्छता स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रखंड का है जहां से आरोपी पर 20 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है. गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार, करोड़ों के गबन के आरोप में उसके खिलाफ रांची के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से दबोच लिया.

 

गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गबन के करीब 50 लाख 98 हजार 500 सौ रुपए बरामद किए है. इसके साथ ही आरोपी के बैंक अकाउंट को फ्रिज करते हुए  पुलिस ने 4 करोड़ से अधिक की राशि भी जब्त की है. जानकारी के अनुसार, सदर थाना में FIR के बाद ही पुलिस ने आरोपी के बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया था.  
अधिक खबरें
मुरी पुरुलिया चेक नाका पर जांच के क्रम मे 56000 रूपये बरामद
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 10:21 PM

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रांची ग्रामीण पुलिस मुस्तैद दिखाई दे रही है आज मुरी ओपी थाना क्षेत्र के पुरुलिया बॉर्डर चेक नाके पर वहन चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार से 56 हजार रुपये बरामद किया है.

बुंडू में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:42 PM

बुंडू के आजसू पार्टी कार्यालय में आजसू पार्टी की बैठक की गयी जिसकी अध्यक्षता आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने किया.

Good News: डॉक्टर और स्टाफ सहित 6 लोगों का बर्ड फ्लू रिपोर्ट आया नेगेटिव
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 5:06 PM

राजधानी रांची के होटवार में H5N1 AVIAN INFLUENZA बर्ड फ्लू का दायरा घटता दिख रहा है. दरअसल, क्वारंटाइन में रखे गए 2 डॉक्टर और स्टाफ सहित सभी 6 लोगों का H5N1 AVIAN INFLUENZA का रिपोर्ट नेगेटिव आया है.

मनरेगा के श्रमिक अब अबुआ आवास योजना में कर सकेंगे काम !
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 4:14 AM

अबुआ आवास झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना है जिसके तहत वैसे लोगों को लाभ मिलने की बात की गई है, जिन्हें केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही पीएम आवास योजना या इससे संबंधित अन्य किसी प्रकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रही है.

भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा तमाड़ के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से कर रहे संवाद
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 3:49 PM

खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने आज दोपहर तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के बीते दस वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया.