Saturday, Apr 27 2024 | Time 01:43 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज कलेक्शन के लिए रांची नगर निगम ने इस कंपनी को दी जिम्मेदारी

जानें कब से होगा कलेक्शन
सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज कलेक्शन के लिए रांची नगर निगम ने इस कंपनी को दी जिम्मेदारी

न्यूज11, भारत


रांची नगर निगम क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज कलेक्शन अब फिर से शुरू होगा. इसके लिए रांची नगर निगम ने एक नई कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है. यह कंपनी अब 01.10.2022 से रांची नगर निगम के सभी 01-53 वार्डो में कचरा यूजर चार्ज वसूलेगी. इसको लेकर निगम के उप नगर आयुक्त ने कहा है कि अब अक्टूबर से M/S Netwind Soft Labs Pvt Ltd (J.V) के द्वारा Solid Waste User Charge का संग्रहण किया जाएगा. यह कंपनी वित्तीय वर्ष 2022-23 से आमजनों से Solid Waste User Charge का संग्रहण करेगी. ऐसे में निगम ने आम लोगों से अपील की है कि कंपनी के प्रतिनिधि को सहयोग करते हुए अपने Waste User Charge का भुगतान करते हुए Computerised रसीद प्राप्त करें.

 

कैश के साथ ऑनलाइन भी कर सकेंगे भुगतान

रांची नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों द्वारा कैश के साथ Card, QR Code जो सीधे निगम के खाते में जमा होगी के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे. इसके अलावा Solid Waste User Charge का भुगतान चेक के माध्यम से भी किया जा सकता है. Cheque के माध्यम से भुगतान Municipal Commissioner, Ranchi Municipal Corporation के नाम से देय होगा. निगम ने लोगों से अपील की है कि अपने भुगतान की विवरणी  Waste User Charge के वेबसाईट www.ranchimunicipal.com/Service पर सत्यापित कर लें ताकि किसी भी तरह के Cyber Fraud से अपने भुगतान को सुरक्षित रखा जा सके. निगम ने यह भी कहा है कि अगर किसी ने पूर्व में किसी भी तरह का भुगतान किया है तो उसकी भुगतान रसीद online portal में Update कराएं.

 

इस वर्ष से अप्रैल से कलेक्शन पर लगी है रोक

रांची नगर निगम ने शहर के सभी 53 वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली कंपनी को अप्रैल माह में टर्मिनेट कर दिया था. 30 अप्रैल 2022 से कंपनी को टर्मिनेट करने की ऑफिशियल जानकारी देते हुए उप नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा था कि अब सीडीसी कंपनी किसी प्रकार के यूजर चार्ज का भुगतान लेने के लिए अधिकृत नहीं है. इसके बाद नगर निगम ने आम लोगों से निवेदन कर कहा था कि सीडीसी कंपनी या निगम के नाम पर यूजर जार्च का भुगतान अभी नहीं करें. यूजर चार्ज कलेक्शन के संबंध में निगम की ओर से सूचना प्रकाशित कराई जाएगी. अगली सूचना प्रकाशित होने तक कूड़ा संग्रहण के संबंध में किसी भी प्रकार का User Charge (कूड़ा संग्रहण बिल) का भुगतान नहीं करें.

 


 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.