Saturday, Apr 27 2024 | Time 05:24 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पांकी: हिंसा के बाद पांचवें दिन इंटरनेट सेवा बहाल, तोरणद्वार को लेकर हुई थी झड़प, जानें

पांकी: हिंसा के बाद पांचवें दिन इंटरनेट सेवा बहाल, तोरणद्वार को लेकर हुई थी झड़प, जानें
न्यूज11 भारत

रांची:  पलामू के पांकी में तोरणद्वार को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद आज पांचवे दिन जनजीवन सामान्य होकर पटरी पर लौट रहा है. हिंसक झड़प की जगह पांकी में भी स्थिती नियंत्रण में है.

 

पांकी में जुम्मे की नमाज और महाशिवरात्रि शांति से गुजर जाने के बाद रविवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है. बता दें 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का तोरण द्वार बनाने के दौरान पांकी के मस्जिद चौक दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. इस हिंसक झड़प में डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे. इस दंगे के बाद अपवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई थी.

 


 

 

वहीं इंटरनेट बंद होने के कारण  तथा धारा 144 के लागू होने से पलामू के लोग परेशान थे. सोशल मीडिया में भी सन्नाटा पसरा हुआ था. इधर अब इंटरनेट सेवा चालू होने से लोगों ने चैन की सांस ली. 

 

इधर  मामला शांत होने के बाद प्रशासन द्वारा दोनो पक्षों के लोगों को  पांकी थाना में शांति समिति की बैठक के लिए बुलाया गया. इस बैठक में आईजी राजकुमार लाकड़ा, डीसी अंजनैयुलू दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.