न्यूज11 भारत
रांची: इन दिनो झारखंड के आसमान पर बादलों की आवाजाही बढ़ गयी है जिसका कारण है ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आया चक्रवात. इस चक्रवात का असर झारखंड में भी दिख रहा है. बता दें की राज्य में मौसम में कुछ बदलाव के साथ कई जिलों में आंशिक बादल छाए हुए है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की तपिश कम रही.
मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो इसके अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते है. मौसम विभाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को आंशिक बादल छाए है, जबकि 20 से 22 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने का अनुमान है. बतातें चलें कि राज्य में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा.
एक-दो स्थानों पर हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा. शनिवार को सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा. बात को झारखंड की राजधानी रांची की तो इसका न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची में अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है.
रांची का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बता दें कि इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. सुबह में कुछ इलाकों में कोहरा या धुंध का असर देखने को मिल सकता है. रविवार को रांची में सूर्यादय सुबह 6.19 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 47 मिनट पर निर्धारित है.
जबकि जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, डालटनगंज का 13.9 डिग्री और बोकारो का 13.6 डिग्री रहा. चाईबासा का 16.6 डिग्री, देवघर का 15.2 डिग्री, गिरिडीह का 14.6 डिग्री और रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.