Thursday, May 2 2024 | Time 06:12 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पंचायत चुनाव : 504 प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित, 43 सीट पर किसी ने नहीं भरा पर्चा, 385 सीट पर होगा चुनाव

पंचायत चुनाव : 504 प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित, 43 सीट पर किसी ने नहीं भरा पर्चा, 385 सीट पर होगा चुनाव

 


सरफराज कुरैशी. न्यूज़11, भारत

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 24 मई को सबह 7.00 बजे से होना है. सिल्ली, अनगड़ा, ओरमांझी और नामकुम प्रखंड की 82 पंचायतों में तीसरे चरण में मतदान होना है. रांची जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है. इन चारों प्रखंड में जिला परिषद के लिए 9 पद, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 84 पद, मुखिया के लिए 82 और वार्ड सदस्य के लिए 932 सीट है. मगर तीसरे चरण के चुनाव में वार्ड सदस्यों के तय सीट पर 50 प्रतिशत से अधिक प्रत्याशी का निर्विरोध चयन हो गया. 932 में 504 प्रत्याशी निर्विरोध जीते. सबसे अधिक 187 प्रत्याशी नामकुम में निर्विरोध चुने गए. इसके बाद सिल्ली में 121, अनगड़ा में 110 और ओरमांझी में 86 प्रत्याशियों को बिना लड़े ही जीत मिल गई. इसके अलावा पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या इन चार प्रखंडों में 94 है. जिसमें से 10 में निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए हैं. निर्विरोध चुने गए पंचायत समिति सदस्यों में सिल्ली के 5, ओरमांझी के 01 और नामकुम के 04 प्रत्याशी हैं.

 


 

 

43 सीट खाली रह जाएंगे

 

43 सीट पर किसी ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया. मतलब यहां चुनाव नहीं हो रहे हैं. ऐसे में ये 43 सीट खाली ही रह जाएंगे. फिलहाल यहां के वार्ड सदस्य के रूप में जनप्रतिनिधि के चयन के लिए वोटर वोट नहीं करेंगे. जिन 43 सीटों पर किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है उनमें सबसे अधिक सिल्ली के 20 सीट, अनगड़ा के 7 सीट, ओरमांझी और नामकुम प्रखंड के 8-8 सीट शामिल हैं. मतलब अब इन सीटों को छोड़कर चार प्रखंडों की कुल 385 सीटों पर ही 24 मई को मतदान होगा. 

 


 

किस प्रखंड में कितने सीट पर है चुनाव, कितने हैं उम्मीदवार 

 

सिल्ली :

 

वार्ड सदस्य के पद : 84, (196 प्रत्याशी)

मुखिया पद : 20, (90 प्रत्याशी)

पंचायत समिति सदस्य : 18, (51 प्रत्याशी)

जिला परिषद : 2, (16 प्रत्याशी)

 

 


 

अनगड़ा :

 

वार्ड सदस्य के पद : 108, (255 प्रत्याशी)

मुखिया पद : 21, (113 प्रत्याशी)

पंचायत समिति सदस्य : 23, (71 प्रत्याशी)

जिला परिषद : 02, (07 प्रत्याशी)

 

 


 

ओरमांझी :

 

वार्ड सदस्य के पद : 97, (211 प्रत्याशी)

मुखिया पद : 18, (85 प्रत्याशी)

पंचायत समिति सदस्य : 18, (66 प्रत्याशी)

जिला परिषद : 02, (18 प्रत्याशी)

 


 

 

नामकुम :

 

वार्ड सदस्य के पद : 96, (220 प्रत्याशी)

मुखिया पद : 23, (88 प्रत्याशी)

पंचायत समिति सदस्य : 25, (82 प्रत्याशी)

जिला परिषद : 03, (20 प्रत्याशी)

 

 


 

अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी