Saturday, Apr 27 2024 | Time 06:19 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


12वीं झारखण्ड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप -2022 का आयोजन, मंत्री हफीजुल हसन करेंगे उद्घाटन

12वीं झारखण्ड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप -2022 का आयोजन, मंत्री हफीजुल हसन करेंगे उद्घाटन

न्यूज11 भारत


रांचीः 12वीं  झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप -2022 का आयोजन पांच से सात अगस्त तक होटवार के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित किया गया है. झारखण्ड स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव उत्तम चंद और उपाध्यक्ष विनय कुमार ने यह जानकारी दी. झारखण्ड स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों के करीब 450 शूटर भाग लेंगे. प्रतियोगिता में 60 अलग अलग स्पर्धा होगी. जिसमें 12 साल की उम्र से लेकर 60 साल से अधिक उम्र के लोग भाग ले सकते है. इसमें युवा-युवातियों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं होंगी.उत्तम चंद ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री  हफीजुल हसन करेंगे.


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में शेल कंपनी और खनन लीज मामले पर 4 अगस्त को होगी सुनवाई


प्रतियोगिता में उत्तीर्ण प्रतिभागी जोनल प्रतियोगिता के अलावा जीवी मावलंकर  एवं नेशनल चैंपियनशिप  में हिस्सा लेंगे. उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह सात अगस्त को आयोजित होगा.  झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है और इस में भाग लेने वाले खिलाड़ी ऑनलाइन एंट्री लेना शुरू कर दिया है.
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.