Saturday, Apr 27 2024 | Time 05:28 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


झारखंड से 1501 लोग ही हज-2022 में होंगे रवाना, कल होगी लॉटरी

झारखंड से 1501 लोग ही हज-2022 में होंगे रवाना, कल होगी लॉटरी
न्यूज11 भारत




रांची: हज यात्रा 2022 में झारखंड से 1501 लोग ही हज पर जा पाएंगे. क्योंकि, सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा भारत के सभी राज्य को 2011 जनगणना (मुस्लिम जनसंख्या) के अनुसार कोटा बांट दिया गया है. इसके तहत झारखंड को महज 1501 कोटा मिला है. जिसमें हज 2022 में जाने वाले आवेदकों का नाम कुर्रा (लॉटरी) के माध्यम से निकाला जाएगा. 30 अप्रैल को हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा दिन के 12.00 बजे ऑनलाइन हज हाउस कडरू रांची में किया जाएगा. झारखंड में 65 साल से कम उम्र के 1615 लोगों ने हज पर जाने के लिए आवेदन दिया है. मगर 1501 यात्रियों का कोटा मिलने के कारण 114 लोग फिलहाल जाने से वंचित हो जाएंगे. हालांकि, कुर्रा में नाम निकलने के बाद अगर कोई यात्री हज पर नहीं जाते हैं तो प्रतीक्षा सूची में रहने वाले आजमीन-ए-हज की यात्रा कंफर्म कर दी जाएगी. इस संबंध में राज्य हज समिति के अध्यक्ष सह विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि केंद्रीय हज समिति से झारखंड का कोटा बढ़ाने की मांग की है. उम्मीद है कि झारखंड के बाकी 114 यात्रियों की भी यात्रा कंफर्म कर दी जाएगी.

 

283 लोगों का आवेदन हो चुका है रिजेक्ट

 

हज 2022 में जाने के लिए आवेदन करने वाले झारखंड के 283 लोगों का आवेदन बीते दिनों रिजेक्ट हो गया है. दरअसल इनमें अधिकतर लोगों की उम्र 65 साल से अधिक होने के कारण आवेदन रिजेक्ट किया गया. कई आवेदकों की उम्र 66 साल ही नहीं 83 साल थी. ओवरएज के कारण इनके आवेदन को कैंसिल किया गया.

 


 

सबसे अधिक रांची, सबसे कम दुमका-सिमडेगा के आवेदनकर्ता

 

हज 2022 के लिए 65 साल से कम उम्र के 1615 आवेदनकर्ताओं में 890 पुरुष और 725 महिलाएं हैं. आवेदन करने वालों में सबसे अधिक संख्या रांची जिले की है. यहां के 294 लोगों ने हज पर जाने के लिए आवेदन किया है. इसके बाद ईस्ट सिंहभूम से सबसे अधिक 228 लोग का आवेदन आया है. वहीं, सबसे कम 13-13 आवेदन दुमका और सिमडेगा जिले से आया है. 30 अप्रैल को लॉटरी के बाद यह क्लियर हो जाएगा कि किस जिले के कितने आजमीन पाक सफर के लिए रवाना होंगे.

 

किस जिले से कितने आए हैं आवेदन

 

जिला पुरूष महिला टोटल

 

बोकारो 88 75 163

चतरा 19 11 08

देवघर 16 07 23

धनबाद 93 79 172

दुमका 08 05 13

ईस्ट सिं. 119 109 228

गढ़वा 18 08 26

गिरिडीह 64 55 119

गोड्‌डा 54 48 102

गुमला 08 07 15

हजारीबाग 39 29 68

जामताड़ा 11 05 16

खूंटी 07 08 15

कोडरमा 11 10 21

लातेहार 10 07 17

लोहरदगा 13 12 25

पाकुड़ 22 14 36

पलामू 20 11 31

रामगढ़ 50 42 92

रांची 160 134 294

साहेबगंज 39 29 68

सरायकेला 14 11 25

सिमडेगा 07 06 13

वेस्ट सिं. 08 06 14
अधिक खबरें
महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.

Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.