Friday, May 3 2024 | Time 01:27 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


झारखंड में मानसून का हुआ आगमन, इन जिलों में दिख रहा प्रभाव

झारखंड में मानसून का हुआ आगमन, इन जिलों में दिख रहा प्रभाव
न्यूज11 भारत




रांची: झारखंड में मानसून का आगमन 18 जून से हो गया है. संताल के चार जिले गोड्‌डा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज में मानसून का प्रभाव देखने को मिल रहा है. यह जानकारी शनिवार को मौसम केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी. उन्होंने बताया कि स्थितियां अनुकूल देखने को मिल रही है आने वाले दो-तीन दिनों में मानसून आगे बढ़ेगा और पूरे राज्य में इसके कवर होने के चांस हैं. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं, एक-दो स्थान पर भारी वर्षा दर्ज की गई है. सबसे अधिक 68.5 एमएम बारिश जमशेदपुर में हुई. 

 


 

गर्मी से मिल गई राहत

 

मानसून के दस्तक देते ही राज्य के सभी जिलों में फिलहाल गर्मी से राहत मिल गई है. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.7 जमशेदपुर का रहा. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रांची जिला का दर्ज किया गया है. वहीं, 18 जून को जारी मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार सबसे अधिकतम तापमान 35 डिग्री जमशेदपुर का रहा. वहीं, रांची जिले का 31.4 और डाल्टेनगंज का 32.8 डिग्री रहा.
अधिक खबरें
रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

कई जांच एजेंसियों के रडार पर झारखंड का नया जमीन माफिया विक्की जायसवाल, जिला बदर की तैयारी में प्रशासन
अप्रैल 11, 2024 | 11 Apr 2024 | 1:29 PM

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर जिला प्रशासन और रांची पुलिस की कड़ी नजर है. आपराधिक गतिविधियों और दागी व्यक्तियों के नामों की लिस्ट में विक्की जायसवाल का नाम भी है जो राजधानी रांची में नया डॉन बन चुका है.

महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.