Saturday, Apr 27 2024 | Time 01:20 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने ट्वीटकर दी शुभकामनाएं

भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने ट्वीटकर दी शुभकामनाएं
न्यूज11 भारत




रांचीः भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी समेत कई मंत्रियों ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. इससे संबंधित संदेश सभी ने अपने ट्वीटर एकाउंट में शेयर किये हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं.  जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है. उनकी जीवन शैली, विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है.


 

 


 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा कि आप सबों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को 'जनजातीय गौरव दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि ' उलगुलान के प्रणेता "धरती-आबा" भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर बधाई और जोहार. धरती आबा की जयंती पर "जनजातीय गौरव दिवस" समस्त जनजातीय समाज का सम्मान है. आइये हम जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और संवर्धन के लिए पुनः संकल्पित हो.

अधिक खबरें
ट्रक से आ रही थी ठक-ठक की आवाज, कद्दू के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे ऐसा सामान कि देखकर उड़ गए पुलिस के होश
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:28 PM

रांची/डेस्क:-असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.

कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:26 PM

JTET (झारखंड टेट) की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सहायक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सीटेट पास और झारखंड के पड़ोसी राज्य से टेट परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई हुई. मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई हुई.

इस राज्य का बोर्ड रिजल्ट आने के बाद 30 घंटो में 7 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:44 AM

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा के 30 घंटे के भीतर, विभिन्न हिस्सों के 7 छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की VVPAT वेरिफिकेशन की सभी याचिकाएं
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:20 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में आज दूसरे चरण का मतदान डाला जा रहा है. इस दौरान सर्वोच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने एक अहम और बड़ा फैसला सुनाया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को बड़ी राहत दी है.

विटामिन ए और विटामिन सी  के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है चोलाई साग में, इम्यून सिस्टम को भी करता है बूस्ट
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:21 PM

हमेशा ही हम कई चीजों को मामूली समझकर नजरंदाज कर दिया करते है. जैसे की साग, हम साग का सेवन तो करते है लेकिन अक्सर ये नहीं पता होता है कि उनमें कौन-कौन से पोषक तत्व और गुण छुपे होते है. चोलाई साग में भी कई तरह के पोषक तत्व और गुण पाए जाते है, जो हमारे शारीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.