Thursday, May 2 2024 | Time 03:16 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


पंचायत चुनाव में महेंद्र सिंह धौनी कर रहे ड्यूटी! देखें क्या है पूरा माजरा

पंचायत चुनाव में महेंद्र सिंह धौनी कर रहे ड्यूटी! देखें क्या है पूरा माजरा
न्यूज11 भारत




रांची: रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे हैं… चौंक गए. चौंकना जरूरी भी है. क्योंकि, वे आईपीएल खेल रहे हैं. ऐसे में वे रांची में कैसे? वह भी पंचायत चुनाव में ड्यूटी? दरअसल रांची में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के दौरान अचानक से महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ गया है. माही नहीं, मगर उनके जैसे दिखने वाले एक युवक की चुनाव में ड्यूटी लगने से ही अचानक से धोनी का नाम पंचायत चुनाव से जुड़ गया है. क्योंकि, क्रिकेट की दुनिया में अपने हुनर से भारत का डंका बजाने वाले पूर्व कप्तान धोनी की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनका नाम जुड़ते ही हर बात को लोग बेहद संजीदगी से लेते हैं. मोरहाबादी मैदान में सोमवार को पोलिंग पार्टी को रवाना करने के दौरान जैसे ही इस शख्स पर लोगों की नजर पड़ी. धोनी-धोनी की चर्चा होने लगी. 

 


 


सिल्ली में सेक्टर मजिस्ट्रेट की मिली है जिम्मेदारी

 

महेंद्र सिंह धोनी की तरह दिखने वाले विवेक कुमार नामक शख्स सीसीएल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में उन्हें सिल्ली के लोटा पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी रांची जिला प्रशासन की ओर से सौंपी गई है। मतलब इन्हें चार-पांच बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी दी गई है। यह तय किए गए मतदान केंद्रों में चल रहे मतदान प्रक्रिया का जायजा लेंगे। अगर कोई अड़चन होगी तो उसे दूर करने में अहम रोल अदा करेंगे। मालूम हो कि विवेक के बाल का स्टाइल से लेकर हावभाव भी एक प्लेयर की तरह है. विवेक बताते हैं कि अक्सर लोग उन्हें धोनी का हमशक्ल कहते हैं.

अधिक खबरें
रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

कई जांच एजेंसियों के रडार पर झारखंड का नया जमीन माफिया विक्की जायसवाल, जिला बदर की तैयारी में प्रशासन
अप्रैल 11, 2024 | 11 Apr 2024 | 1:29 PM

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर जिला प्रशासन और रांची पुलिस की कड़ी नजर है. आपराधिक गतिविधियों और दागी व्यक्तियों के नामों की लिस्ट में विक्की जायसवाल का नाम भी है जो राजधानी रांची में नया डॉन बन चुका है.

महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.