न्यूज 11 भारत
राजधानी में सुबह से ही सूरज के तेवर कड़े थे। दिन के 12 बजते-बजते सूरज की तपिश और तेज हुई। लू की स्थिति बनने लगी। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री पर पहुंच गया। फिर अचानक आसमान में काले बादल घिरने लगे। 12.30 बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि राजधानी का पारा तेजी से 50 प्रतिशत के करीब नीचे गिर गया। मौसम केंद्र के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब 19 डिग्री की गिरावट आई है।
ऑरेंज अलर्ट जारी, दो दिन चलेगी आंधी-वज्रपात
मौसम केंद्र रांची की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत 22 और 23 मई को रांची सहित राज्य भर में आंधी चलेगी। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी होगा। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, 21 मई को जारी मौसम चेतावनी के तहत 25 मई तक राज्य के विभिन्न भाग में गर्जन-वज्रपात के सज्ञथ बारिश की संभावना है।