Saturday, Apr 27 2024 | Time 08:21 Hrs(IST)
 logo img
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


डोरंडा में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट, जबरन धार्मिक नारे लगवाने का आरोप

डोरंडा में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट, जबरन धार्मिक नारे लगवाने का आरोप

न्यूज11 भारत

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हाथीखाना इलाके में गुरुवार यानी आज कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की खबर है. मारपीट करने वाले युवकों पर जबरन धार्मिक नारे लगवाने का आरोप है. पीड़ित युवकों के बयान पर डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है.


कश्मीरी युवकों का आरोप

जानकारी के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाले कुछ असामाजिक तत्वों ने कश्मीरी युवक बिलाल अहमद, शब्बीर अहमद, वसीम अहमद और अन्य युवकों के साथ मारपीट की है. ये युवक कश्मीर से माल लाकर रांची में बेचते हैं. पीड़ितों का आरोप है कि डोरंडा और कडरू इलाकों में कपड़े बेचने का दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे जबरन धार्मिक नारे लगवाए. कपड़ा बेचने वाले लोगों ने नारे लगा दिया इसके बाद भी उनके साथ मारपीट की गई. 



परिजनों का हंगामा 

कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट के बाद उनके परिजन थाना पहुंचे और हंगामा करने लगे. परिजनों का कहना था कि आए दिन उनके साथ घटना होती है इसके बाद ही पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. कई इलाकों में लोगों ने कश्मीरी युवकों को चिन्हित कर के रखा हुआ है. इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी.


इसे भी पढ़ें, मौलाना अबुल कलाम आजाद का रांची कनेक्शन


मामले में पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जिन लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.

अधिक खबरें
सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.