न्यूज11 भारत
रांची: झामुमो आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार द्वारा बेवजह परेशान करने के विरोध में आज रांची सहित सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. रांची में जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता जिला स्कूल प्रांगण शहीद चौक में जमा हुए, तत्पश्चात जुलुस की शक्ल में अल्बर्ट एक्का चौक के लिए, वहां जाकर पुतला दहन किया गया. मुशताक आलम ने कहा कि भाजपा एवं केंद्र सरकार अपनी मंशा बदले वरना अगले 25 वर्ष तक राज्य एवं केन्द्र में सता से वंचित हो जाएगी. मौके पर महिला मोर्चा पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी, समनूर मंसूरी, अफरोज आलम, एजाज शाह, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष बीरू तिर्की, नवीन चंचल, धर्मेंद्र सिंह, आदिल इमाम, आशुतोष वर्मा, नरेश यादव, जुल्फिकार खान, साजिद कौसर, अजय वर्मा सहित कई शामिल हुए.