NEWS11 स्पेशलPosted at: नवम्बर 08, 2021 रांची में 13 नवंबर को झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
न्यूज11 भारत
रांचीः झारखंड योग संघ की ओर से 13 नवंबर को रांची के धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सभागार में 21वीं झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की गई है। झारखंड योग संघ के प्रशासनिक सचिव पंकज प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता 11 आयु वर्गों में अलग-अलग आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड योग टीम का गठन किया जाएगा. झारखंड टीम आगामी आयोजित 46 राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेगी. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से विभिन्न वर्गों में लगभग 300 से ऊपर प्रतिभागी भाग लेंगे. प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाहन 10 बजे होगा. वही समापन 2:30 बजे किया जाएगा.