Thursday, May 9 2024 | Time 00:01 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सिमडेगा


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक

बीएलओ को घर घर जाकर मतदाताओं को वोटर स्लिप बांटने का दिया निर्देश
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक

न्यूज़11 भारत

सिमडेगा/डेस्क:-
जलडेगा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी जलडेगा डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ वोटर स्लिप वितरण के संबंध में बैठक किया गया.



बैठक में बीएलओ को निर्देश दिया गया कि शुक्रवार से स्वयं घर-घर जाकर वोटर स्लिप का वितरण करेंगे और वितरण करने के बाद प्राप्तकर्ता से रजिस्टर में हस्ताक्षर लेंगे। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में दूसरे व्यक्तियों के माध्यम से वोटर स्लिप का वितरण नहीं करेंगे. यदि किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता बीएलओ के वोटर स्लिप वितरण साथ-साथ घूमना चाहते हैं तो उसके साथ घूम सकते हैं. ताकि पारदर्शिता बनी रहे.



बीडीओ ने कहा कि घर-घर घूमने के क्रम में जिनके पास फोटो पहचान पत्र नहीं है उसकी सूची भी उन्हें बनानी है, साथ ही साथ जिनके पास ब्लैक एंड व्हाइट लैमिनेटेड फोटो पहचान पत्र है उसकी भी सूची बननी है ताकि बाद में उन्हें रंगीन फोटो पहचान पत्र के साथ स्थानांतरित भविष्य में किया जा सके.

अधिक खबरें
नए कानून को लेकर बार एसोसिएशन में कार्यशाला का हुआ आयोजन
मई 08, 2024 | 08 May 2024 | 8:07 PM

बार एसोसिएशन सिमडेगा के सभागार में "भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता2023" विषयक कार्यशाला सह जागरूकता शिविर का आज आयोजन किया गया.

बाबूलाल मरांडी ने देश के विकास के लिए अर्जुन मुंडा के पक्ष में मांगा वोट
मई 08, 2024 | 08 May 2024 | 4:07 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने और वोट मांगने आए आज सिमडेगा जिला के कोलेबीरा विधानसभा के टुकुपानी पहुंचे.

सिमडेगा में दो लोगों ने पिया जहरीला कीटनाशक, एक की हालत गंभीर
मई 08, 2024 | 08 May 2024 | 8:21 AM

सिमडेगा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने जहरीला कीटनाशक पी लिया. जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर हो गई. जानकारी के अनुसार पहली घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ में घाटी जहां चणक साहू नामक व्यक्ति ने पारिवारिक तनाव से तंग आकर जहरीला कीटनाशक पी लिया.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामग्री कोषांग का निरीक्षण कर सिमडेगा डीसी ने दिए कई निर्देश
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 9:26 PM

निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर में स्थित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया.

सिमडेगा डीसी के निर्देश पर चलाया गया सोशल मीडिया कैंपेन #MainBhi ElectionAmbassador अभियान
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 8:24 PM

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि के प्राप्त मार्गदर्शन पर सिमडेगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह के निर्देश पर आज #Main Bhi Election Ambassador अभियान चलाया गया.