Monday, May 20 2024 | Time 06:21 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सिमडेगा


नए कानून को लेकर बार एसोसिएशन में कार्यशाला का हुआ आयोजन

नए कानून को लेकर बार एसोसिएशन में कार्यशाला का हुआ आयोजन
न्यूज11 भारत 

सिमडेगा/डेस्क: बार एसोसिएशन सिमडेगा के सभागार में "भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता2023" विषयक कार्यशाला सह जागरूकता शिविर का आज आयोजन किया गया. 

 

इस शिविर में सिमडेगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित कोर्ट के सभी जजों ने आगामी 1 जुलाई 2024 से लागू होनेवाले नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 पर चर्चा की एवम नए कानून से जुड़े शंकाओं का समाधान किया, कार्यशाला में सीजेएम मनीष कुमार सिंह ने विस्तृत चर्चा की, उन्होंने कहा आगामी एक जुलाई से सम्पूर्ण भारतवर्ष में ये नया अपराधिक कानून नाफिज हो जाएगा,उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर दिया.  

 

शिविर में प्रधान जिला एवम सत्र नयाधीश राजीव कुमार सिन्हा, जिला एवम सत्र न्यायाधीश प्रथम  आशा डी भट्ट, एडीजे द्वितीय नरंजन कुमार, सीजेएम मनीष कुमार सिंह, एसडीजेएम सूमि हारो, जेएम प्रथम सुभाष बाड़ा, डीएलएसए सचिव मरियम हेमब्रोम, एल ए डी सी एस  पी के श्रीवास्तव, तेजबल सुभम उपस्थित थे,इस।मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत कुमार,सचिव संजय महतो,शमीम अख्तर,  जितेन्द्र अशोक, जी सी गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपनी भागीदारी दी. 
अधिक खबरें
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 3:32 AM

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जोराम में अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पतरा टोली निवासी ग्राबियल केरकेट्टा नामक युवक को जोराम के पास एनएच 143 में एक अज्ञात वाहन धक्का मार कर फरार हो गई. घटना के बाद घायल अवस्था में युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा.

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:01 AM

सिमडेगा में सड़क हादसों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. फिर से तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जिनमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

नाबालिक किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 5:06 PM

सिमडेगा के बानो थाना अंतर्गत गिरदा ओपी क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर मे ही फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जानकारी के अनुसार मृतिका किशोरी कस्तूरबा स्कूल की छात्रा थी.

बाइक से गिरकर दो व्यक्ति घायल, एक रिम्स रेफर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:39 PM

सिमडेगा में दो अलग अलग घटनाओं में बाइक से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए. जिसमे एक की हालत गंभीर देख उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पहली घटना सिमडेगा के पिपरा घाटी में घटी.

बिजली करंट लगने से एक किशोर की बिगड़ी हालत
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:56 PM

सिमडेगा के कोनसकेली में बिजली करंट की चपेट में आने से एक किशोर की हालत बिगड़ गई. जानकारी के अनुसार कोनसकेली निवासी सांताराम मांझी नामक किशोर शनिवार अहले सुबह बाथरुम करने जा रहा था.