Saturday, Mar 25 2023 | Time 01:21 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
देश-विदेश


हाईकोर्ट ने नगर निगम और आरआरडीए से अगले आदेश तक नक्शा पास करने पर लगायी रोक

घूसखोरी के मामले पर हाईकोर्ट ने स्वत: लिया था संज्ञान
हाईकोर्ट ने नगर निगम और आरआरडीए से अगले आदेश तक नक्शा पास करने पर लगायी रोक
न्यूज11 भारत




रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम से अगले आदेश तक किसी भी तरह के भवन प्लान यानी नक्शा पारित करने पर रोक लगा दी है. एक दैनिक अखबार में छपी खबर के आधार पर जिसमें व्यावसायिक तथा घरेलू मकानों के नक्शा पारित करने पर ली जानेवाली घूस की रकम पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था. हाईकोर्ट ने रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के उपाध्यक्ष और रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को कड़ी फटकार लगायी. न्यायमूर्ति जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने मामले की गुरुवार को सुनवाई, मामले में अदालत के समक्ष सशरीर हाजिर रहे आरआरडीए के उपाध्यक्ष और रांची नगर निगम के नगर आयुक्त. अदालत ने आरआरडीए में 20 साल से नियुक्ति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जतायी. अदालत ने पूछा नगर निगम में कितने जूनियर इंजीनियर और टाउन प्लानर, मामले में कोर्ट के समक्ष ब्यौरा प्रस्तुत करने का आदेश, वही नियुक्ति के लिए जेपीएससी को प्रतिवादी बनाने का आदेश  दिया है. 

 


 
अधिक खबरें
संसद से वायनाड सांसद की सदस्यता रद्द, राहुल गांधी पर भारी पड़ी मोदी उपनाम पर टिप्पणी
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 3:34 PM

स वक्त की बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है. बता दें 2019 के चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर की गयी टिप्पणी के बाद गुजरात के सूरत कोर्ट में उनपर मान हानि का केस दर्ज किया गया था.

राहुल गांधी हुए संसद से अयोग्य घोषित, सचिवालय से जारी हुआ नोटिफिकेशन
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 2:44 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है. बता दें 2019 के चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर की गयी टिप्पणी के बाद गुजरात के सूरत कोर्ट में उनपर मान हानि का केस दर्ज किया गया था. अब बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस के युवराज माने जाने वाले राहुल गांधी की सदस्यता संसद से रद्द हो गयी है. अब राहुल गांधी चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे.

देश में H3N2 और कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक
मार्च 22, 2023 | 22 Mar 2023 | 6:43 PM

देश के कई हिस्सों (राज्यों) में H3N2 वायरस ने पहले ही लोगों को अपनी चपेट में लेने शुरू कर दिए है इस बीच अब कोरोना वायरस के मामले भी लगातार बढ़ते ही जा रहे है. बता दें, देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर सरकार चिंता में और अब केंद्र सरकार अलर्ट भी हो गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आज एक अहम बैठक बुलाई.

5G छोड़िए! अब देश में आ रहा 6G, प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया 6G विजन डॉक्यूमेंट
मार्च 22, 2023 | 22 Mar 2023 | 5:11 AM

देश में 5जी सर्विस के शुरू होने से पहले ही लोगों ने 4G फोन छोड़ 5G फोन लेने शुरू कर दिए थे. देश में 5G सर्विस के शुरू होने से लोगों को इसका सर्विस भी मिल रहा है. बता दें, पिछले साल 1 अक्टूबर को पीएम मोदी ने ही देश में 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया गया था. बहरहाल ये रही 5G की बात. लेकिन अब हमारा देश 6G टेक्निॉलोजी की ओर आगे बढ़ रहा है.देश में 5G लॉन्चिंग में भले ही देरी हुई हो लेकिन 6G को लेकर देश अभी से तैयारी में जुट गई है.

PM मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, 138 लोगों पर FIR
मार्च 22, 2023 | 22 Mar 2023 | 1:07 AM

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई की है. मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है बता दें, करीब 138 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें से 36 लोगों पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है