Saturday, Apr 27 2024 | Time 08:58 Hrs(IST)
 logo img
  • अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
  • अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


हजारीबाग पेट्रोलकांड पीड़िता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, अबतक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

दुष्कर्म की कोशिश में असफल होने पर महिला को जिंदा जलाया
हजारीबाग पेट्रोलकांड पीड़िता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, अबतक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
न्यूज11 भारत




रांचीः इंसाफ का इंतजार करते-करते हजारीबाग पेट्रोलकांड पीड़िता महिला जिंदगी से जंग हार गई, महिला की इलाज के दौरान आज मौत हो गई. वहीं घटना के कई दिनों के बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक पेट्रोलकांड में संलिप्त अपराधियों को पकड़ नहीं सकी है. इधर, इंसाफ की आस लगाए पीड़ित महिला ने आज अपनी अंतिम सांस ली. बता दें, रिम्स के बर्न वार्ड में महिला का इलाज किया जा रहा था. जहां उसकी मौत हो गई. 




रिश्तेदारों ने किया था दुष्कर्म का प्रयास

बता दें, जिले के चरही में एक पखवारे पहले महिला को रिश्तेदारों ने ही हाथ-पैर बांध कर चौपाया सहित जिंदा जला दिया था. जानकारी के अनुसार, महिला के साथ उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था. वहीं इस नापाक हरकत में जब वे सफल नहीं हुए तो उन्होंने इस जघन्य घटना को अंजाम दे दिया. इस घटना में बुरी तरह से घायल महिला को रांची के राजेंद्र आर्युर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. वहीं, 15 दिनों से जिंदगी की जंग की जद्दोजेहद कर रही महिला की रविवार (22 जनवरी) की सुबह  मौत हो गयी. 

 


 

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पेट्रोलकांड के बाद बुरी तरह झुलस गयी थी. पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार को ही बेटी की स्थिति खराब होने लगी थी और रिम्स के चिकित्सकों ने जवाब भी दे दिया था. चिकित्सकों के जवाब दिये जाने के बाद भी पिता ने हार नहीं मानी, उन्हें लग रहा था कि उनकी बेटी की जान बच जायेगी. पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी जीवित थी, तो उसने यह बयान दिया था उसके रिश्तेदार के भांजे और पड़ोसियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. उन्हीं लोगों ने उसे खटिया में बांधकर जिंदा जलाने की भी कोशिश की थी. पीड़िता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है. परिजन राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 

अधिक खबरें
अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:45 AM

शुक्रवार की देर रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत अंतर्गत महदैया गांव में अज्ञात लोगों ने एक बांस के झुंड सहित बगीचे में आग लगा दिया. आग लगने से पूरे बांस के झुंड सहित पूरा बगीचा जलकर राख हो गया.

सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है