NEWS11 स्पेशलPosted at: जून 13, 2022 हजारीबाग की लड़की को चाहिए ऐसा वर, जारी की आम सूचना
लड़के में होने चाहिए ये सारी खूबियां
न्यूज 11 भारत
रांचीः झारखंड के हजारीबाग की एक युवती ने अपनी शादी के लिए खुद ही आम सूचना जारी की. इस जरीए लड़की ने बताया की उसे कैसे लड़के से शादी करनी है. बता दें की लड़की हजारीबाग के विष्णुपरी गली नंबर-4 निवासी, सुमित्रा डे, पिता-स्व. मंटू चंद्र डे ने अपनी शादी के लिए जो शर्तें रखी हैं. वह पूरे हजारीबाग में चर्चा का विषय बना हुआ है.
देखें क्या-क्या शर्ते रखी हैं इस युवती ने अपने वर के लिए
- लड़का लोकल हो
- अच्छा काम करता है और घर-गृहस्ती संभाल सके
- पढ़ा लिखा हो
- थोड़ा एक्टीव और जिसकी उम्र 30 से 40 के बीच हो
- लड़का बंगाली या फिर अदर कास्ट भी चलेगा
- लड़का ऐसा हो शादी के बाद मेरी और मेरी फैमली का देख-रेख कर सके
- शादी के बाद मेरे फैमली का भी जिम्मेवारी उठा सके
- लड़का घर जमाई बनने को तैयार हो, या फिर लड़का लोकल रहने वाला हो
- लड़का ऐसा हो जिसके मन में कोई लालच या बेईमानी ना हो