Saturday, Apr 27 2024 | Time 08:28 Hrs(IST)
 logo img
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


अडानी प्रकरण को लेकर हटिया प्रखंड कांग्रेस ने SBI इंसलरी बैंक के समक्ष किया प्रदर्शन

अडानी प्रकरण को लेकर हटिया प्रखंड कांग्रेस ने SBI इंसलरी बैंक के समक्ष किया प्रदर्शन
न्यूज11 भारत

रांचीः अडानी प्रकरण को लेकर रांची महानगर कांग्रेस के हटिया प्रखंड के अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार (06 मार्च) को इंसलरी चौक स्तिथ SBI बैंक के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए. जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

 

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि हम प्रखंड में धरना देकर पंचायत तक लोगों को बताएंगे कि किस तरह देश के प्रधानमंत्री ने हमें ठगा है. उन्होंने कहा कि 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के जरिए हम जनता को बताएंगे कि कैसे जनता के साथ ये लोग छल करते हैं. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि अडानी समूह कों लगातार फायदा पहुंचाने का काम पीएम ने किया. अडानी के शेयर गिरते ही लोगों के LIC और SBI में जमा किये पैसे डूबने लगे.

 

वहीं प्रदर्शन में शामिल प्रखंड अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने कहा कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी ग्रुप से मित्रता एसबीआई और एलआईसी में जमा राशि को बर्बाद कर रही है. इसका खमियाजा देश की गरीब जनता भुगत रही है. उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आयी.

 


 

कांग्रेस युवा नेता इंदरजीत सिंह ने कहा कि अडानी समूह के शेयरों में निरंतर बिकवाली के कारण 31 दिसंबर 2022 से समूह में एलआईसी के शेयरों के मूल्य में आश्चर्यजनक रूप से 52000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. इनका मूल्य अब मात्र 32000 करोड़ रुपये रह गया है और एलआईसी तथा इसके करोड़ों पॉलिसी धारकों द्वारा कमाया गया सारा लाभ जो अब हम सभी जानते हैं कि स्टॉक मार्केट में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के कारण हुआ था उस सारे लाभ का सफाया हो गया है और एलआईसी को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. मौके पर गोपाल उपाध्याय,अजयनाथ शाहदेव, बबलू शुक्ला, इंदरजीत सिंह,काजल भटाचार्य, निरंजन कुमार,परवेज़ आलम, मनोज राय, चंदन यादव, मुकुल प्रसाद, राज अरोड़ा, नागेश्वर साहू, आशीष कुमार, आकाश रजवार,रवि, चंदन कुमार,  अभिषेक सिंह एव सैकड़ो लोग मौजूद थे.
अधिक खबरें
सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.