Monday, Apr 29 2024 | Time 07:59 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा में आग से एक युवक झुलसा, चली गई याददाश्त
  • सिमडेगा में आग से एक युवक झुलसा, चली गई याददाश्त
झारखंड


हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

न्यूज11 भारत


भारतीय क्रिकेट के दिगगज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. हरभजन ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. इस ऐलान के साथ ही उनके 23 साल के करियर का समापन हो गया.



हरभजन सिंह ने महज 17 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत की थी और आज वो 41 साल के हो गए थे. हरभजन सिंह ने लिखा, ' सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज मैं उस खेल से विदा लेता हूं, जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया, आपका तहे दिल से शुक्रिया, आभारी.'



हरभजन सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर 

 

कुल टेस्ट: 103, विकेट: 417

कुल वनडे: 236, विकेट: 269

कुल टी-20: 28, विकेट: 25

 

हरभजन सिंह का पहला और आखिरी मैच

 

पहला टेस्ट: बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998

आखिरी टेस्ट: बनाम श्रीलंका, 2015

 

पहला वनडे: बनाम न्यूजीलैंड, 1998

आखिरी वनडे: बनाम साउथ अफ्रीका, 2015

 

पहला टी-20: बनाम साउथ अफ्रीका, 2006

आखिरी टी-20: बनाम यूएई, 2016

 

आईपीएल करियर

 

कुल मैच: 163, विकेट: 150 


 

अधिक खबरें
सिमडेगा में आग से एक युवक झुलसा, चली गई याददाश्त
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 7:17 AM

सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के रामजोल पाहन टोली में आग से एक युवक झुलस गया. घटना के बाद से उसकी याददाश्त चली गई.

29 अप्रैल को झारखंड दौरे पर आएंगे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, पलामू प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को करेंगे सबोंधित
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 9:05 PM

29 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है. यहां पहुंचने के बाद वे चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज में दोपहर 3 बजे बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे.

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.