Thursday, May 16 2024 | Time 05:59 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सिमडेगा में आग से एक युवक झुलसा, चली गई याददाश्त

सिमडेगा में आग से एक युवक झुलसा, चली गई याददाश्त
न्यूज़11 भारत

सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के रामजोल पाहन टोली में आग से एक युवक झुलस गया. घटना के बाद से उसकी याददाश्त चली गई. जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात रामजोल पाहन टोली में सड़क किनारे एक युवक आग से झुलसा हुआ, अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला. जिसकी पहचान रामजोल निवासी विनोद मड़की के रूप में हुई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. इसके बाद उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. युवक आग से कैसे झुलसा उसे कुछ भी याद नहीं है. परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से उसकी याददाश्त चली गई है.

 

अधिक खबरें
Minister Alamgir Alam arrested LIVE: झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 6:28 AM

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है.

ये तो शुरुआत है अभी झारखंड सरकार की पूरी कैबिनेट की पोल खुलना बाकी है- सांसद दीपक प्रकाश
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:56 AM

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Minister Alamgir Alam की गिरफ्तारी पर BJP ने कहा- झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिरा
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:15 AM

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने बड़ा वार किया है मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिर गया है.

झारखंड विधानसभा के पास कैशकांड में पकड़ाए तीनों युवकों को कोर्ट से मिली बेल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 6:10 PM

झारखंड विधानसभा के पास वाहन चेकिंग के दौरान 4 लाख से अधिक रूपयों के साथ पकड़े गए तीन युवकों को कोर्ट से जमानत मिल गई है. मामले में सुनवाई करते हुए रांची सिविल कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों (अश्विनी रजवार, रवि कुमार राय और प्रखर रंजन) को बेल दे दी है.

ED की जांच की जद में विष्णु अग्रवाल का न्यूक्लियस मॉल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 3:43 AM

राजधानी रांची के सबसे बड़े कारोबारी और जमीन घोटाला मामले में आरोपी विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की टीम एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई कर रही है. बता दें, ईडी की टीम कारोबारी विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल पहुंच गई है.