Saturday, Apr 27 2024 | Time 02:35 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
न्यूज11 भारत




कोडरमाः जिले में पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही उनके पास से 30 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक कार जब्त किया है. पुलिस ने इन लोगों को तिलैया थाना क्षेत्र के नरेश नगर से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ये सभी नरेश नगर में ही 4 फ्लैट के अलग-अलग कमरे में रहकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस के मुताबिक ये गिरोह ऐसे लोगों को चिन्हित करते थे जो अश्लील वीडियो देखने के शौकीन हुआ करते थे. उन लोगों का वे लोग नंबर उपलब्ध कर उनके व्हाट्सएप नंबर के जरिए लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो भेजाकर उन सभी को आकर्षित करते थे और जो लोग इन ठगों के चुंगल में फंस जाते थे उन्हें पहले लड़कियों के सप्लाई करने के नाम पर ठगी की जाती थी और फिर लड़कियों के अश्लील वीडियो के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे.

 


 

देश के कई हिस्सों से लोगों की ठगी कर रही थी गिरो

 

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अबतक दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े महानगरों के अलावा छोटे शहरों में भी कई लोगों को अपना निशाना बनाया है.पकड़े गए गिरोह के सदस्य हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं इन लोगों में शामिल कुछ सदस्य जम्मू कश्मीर और गोवा से गिरोह का संचालन भी कर चुके हैं. वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.

 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.