Friday, Apr 26 2024 | Time 11:14 Hrs(IST)
 logo img
  • कौन है पीतल के उत्पादों पर बारीक आर्ट में महारत हासिल करने वाले पद्मश्री बाबुराम यादव ?
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • संजीवनी से कम नहीं है "बहेड़ा" ! खांसी-जुकाम के साथ थकान और तनाव भी हो जाएगा छू मंतर
  • लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए किन-किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
  • हजारीबाग: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सेंट्रल जेल में की छापामारी
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • लोकसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में पुलिस
  • चतरा से NDA प्रत्याशी कालीचरण सिंह आज करेंगे नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल
झारखंड


पूर्व हाकी खिलाड़ा जस्टिन केरकेट्टा का सिमडेगा के कोलेबिरा में निधन

पूर्व हाकी खिलाड़ा जस्टिन केरकेट्टा का सिमडेगा के कोलेबिरा में निधन
न्यूज11 भारत,

रांची. पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का शनिवार को कोलेबिरा में निधन हो गया. जस्टिन केरकेट्टा बिहार रेजिमेंट में कार्यरत थे. 1978 के विश्व कप में भारतीय टीम का जस्टिन केरकेट्टा ने प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया. 1982 से 1998 तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को नि:शुल्क कोचिंग भी दिया. इसके बाद वे कोलेबिरा में रहने लगे. उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है. हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें  श्रद्धांजलि दी है. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन  से हॉकी जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिन केरकेट्टा के निधन से हम लोगों ने हॉकी के एक अभिभावक खो दिया है. उनके निधन पर हॉकी झारखंड के विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, माइकल लाल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है.
अधिक खबरें
पलामू: चार बच्चों के पिता ने एक लड़की का किया यौन शौषण
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 10:13 AM

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ चार बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर और डरा धमका कर पिछले दो वर्षों से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़ित युवती ने महिला थाना में नामुदाग निवासी रंजन कुमार और उसकी पत्नी सहित 9 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:36 AM

राजधानी रांची समेत राज्य के पूरे जिलों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य के कई जिलो में हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

हजारीबाग में भाजपा फिर दोहरायेगी जीत या कांग्रेस करेगी वापसी, जम कर पसीना बहा रहे है दोनों विधायक
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:24 AM

झारखंड का हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत की चुनावी राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र है जिनमें बरही और बड़कागांव कांग्रेस के कब्जे में है.

दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का आरोप, एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:01 AM

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेड़ोकला में दो परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबध में ग्राम बेड़ोकला निवासी सुरेंद्र शर्मा पिता स्व जगदीश ठाकुर तथा रवीन्द्र शर्मा पिता भुनेश्वर हजाम ने बरही अनुमंडल अधिकारी एवं एसडीओ को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में लिखा है कि मैं एवं मेरा परिवार हमेशा सामाजिक तरीके से जीवन जीते आ रहे है.

सिमडेगा में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:11 AM

सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार टोंगरी टोली निवासी लक्ष्मण प्रधान नामक व्यक्ति देर रात पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था.