Saturday, Apr 27 2024 | Time 02:14 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


करोना टीकाकरण के दौरान नर्स से मारपीट, आरोपी हुआ गिरफ्तार

करोना टीकाकरण के दौरान नर्स से मारपीट, आरोपी हुआ गिरफ्तार

न्यूज़ 11 भारत  


दुमका : जामा थाना क्षेत्र के मोहलबना पंचायत के सेजाकोड़ा प्राथमिक विद्यालय में करोना टीकाकरण के दौरान एक युवक ने नशे की हालत में स्वास्थ्य कर्मियों सहित नर्स के साथ गाली गलौज किया और उन्हें चप्पल से पीटा. घटना की जानकारी जामा बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव को दे गयी, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को दी. जानकारी मिलते ही प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. वों पुलिस बल के साथ टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर उक्त आरोपी सिकंदर महतो को गिरफ्तार कर लिया.


इसे भी पढ़ें, BCCL पाथरडीह कोल वाशरी में 4 राउंड फायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल 


वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ संचयन को भी किया है. जिस पर चिकित्सा प्रभारी ने थाना पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त कर इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दिया. 


बता दें की प्राप्त जानकारी के अनुसार एएनएम रीता सोरेन ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिकंदर महतो शराब के नशे में आया और स्वास्थ्य कर्मियों से उलझ गया और गाली गलौज करने लगा फिर उसके बाद किसी बात पर मना करने पर चप्पल से मारपीट करने लगा. एएनम के अनुसार आरोपी ने अन्य कर्मियों सरजू राम बेदिया, वीएलई विकास मंडल, एएनएम शुकुरमुनि बास्की, कुमारी शुभ्रा के साथ भी हाथापाई और मारपीट किया हैं.


इसे भी पढ़ें, Weather Forecast : सितंबर में कैसा रहेगा मानसून, जानें आज का update 


 

अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.