NEWS11 स्पेशलPosted at: जनवरी 18, 2022 जैक अध्यक्ष के पद पर डॉ अनिल कुमार महतो की नियुक्ति की अधिसूचना जारी
दिसंबर 2021 में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने की थी घोषणा, पर नहीं निकला था नोटिफिकेशन
न्यूज11 भारत
रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के अध्यक्ष पद पर डॉ अनिल कुमार महतो के नाम की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है. झारखंड स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गयी. पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने जैक अध्यक्ष के रूप में विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय धनबाद के डॉ अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष के पद पर डॉ विनोद कुमार सिंह को नियुक्त किये जाने की घोषणा की थी. पर इस संबंध में विभागीय स्तर पर अधिसूचना जारी नहीं की गयी थी. जैक अध्यक्ष अरविंद सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अध्यक्ष का पद सितंबर 2021 से खाली पड़ा था. झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक अध्यक्ष का चयन क्वालिफिकेशन के आधार पर 10 दिसंबर को हुआ. लॉटरी में डॉ. अनिल कुमार महतो का नाम सामने आया था. डॉ महतो का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा.