Saturday, Apr 27 2024 | Time 07:42 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


शराब के नशे में चूर धनबाद पुलिस आपकी सेवा में पढ़ें पूरी खबर

दुनिया वालों मुझे शराबी ना समझो..मैं पीता नहीं हूं पिलाया गया हूं..
शराब के नशे में चूर धनबाद पुलिस आपकी सेवा में पढ़ें पूरी खबर
न्यूज11 भारत




रांचीः अबतक शराबी पुलिसवालों को देखकर भागते थे पर अब शराबियों के सामने खाकी वाले ही नशे में चूर दिखते नजर आ रहे है. एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें खाकी वर्दी में धनबाद पुलिस शराब के नशे में सड़क पर पड़ा दिखा. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह शराब के नशे में धूत और बेसुध पड़ा दिख रहा है वह अपने पैरों पर खड़ा तक नहीं हो पा रहा है. 

 

नशे में चूर होकर सड़क पर गिर पड़ा

जानकारी के अनुसार, यह मामला धनबाद जिले के मुख्यालय के सदर थाना इलाके का है जहां कोर्ट मोड़ के पास सड़क पर पुलिस का जवान बेसुध पड़ा रहा. वह नशे में इतना चूर है कि अपने पैरों पर खड़े होना तो दूर उठ भी नहीं सक रहा है. पुलिस जवान का नाम विश्वनाथ राम बताया जा रहा है जो नशे में चूर होकर रणधीर वर्मा चौक के पास गिर पड़ा. और सड़क पर ही सो गया. 

 


 


 

एक व्यक्ति ने कर्मी को भिजवाया पुलिस लाइन

जवान को इस हालत में देखकर लोगों ने उसे कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया. हालांकि एक व्यक्ति ने उसे ई-रिक्शा में बिठाकर पुलिस लाइन भिजवाया. जवान को शराब के नशे में सड़क पर इस तरह से पड़े देखकर लोग तरह-तरह की बातें भी करने लगे. एक-दूसरे से बात करते हुए कई लोगों ने कहा कि जब पुलिस वाले ही इस तरह से शराब पीने लगे तो आम लोगों का क्या होगा. इस पुलिस वाले को देखकर एक लाइन याद आ रहा है कि 'दुनिया वालों मुझे शराबी ना समझो..मैं पीता नहीं हूं पिलाया गया हूं..' अब इस कर्मी पर धनबाद पुलिस क्या एक्शन लेती है यह तो वक्त ही बताएगा.  

 

अधिक खबरें
सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.