Thursday, May 9 2024 | Time 01:56 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » खूंटी


कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक विकास कुमार मुंडा ने मांगे वोट, कई गांव का किया भ्रमण

कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक विकास कुमार मुंडा ने मांगे वोट, कई गांव का किया भ्रमण
अमित दत्ता/न्यूज11 भारत

बुंडू/डेस्कः शनिवार को खूंटी लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण किया. प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक विकास कुमार मुंडा एक साथ दर्जनों गांव में भ्रमण करते हुए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिये लोगों से अपील कर रहे हैं. महागठबंधन प्रत्याशी और तमाड़ विधायक ने मानकीडीह, लुंगटू, परासी,चालाडीह, चायाडीह, चिरगालडीह, कोकाडीह सहित कई गांवो में ग्रामीणों के साथ बैठक किए.  

 

कालीचरण मुंडा ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आम जनता से किये गये झूठे वादे को याद दिलाते हुये महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर भ्रष्ट भाजपा सरकार को जवाब देने की बात कही. महागठबंधन पूरी ताकत से इस चुनाव को लड़ रहे हैं. यह समय बीजेपी के दुष्प्रचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर संघर्ष करने का समय है, उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का गांव-गांव में लोगो द्वारा विरोध देखा जा रहा है. जनता के बीच बीजेपी को बेनकाब करेंगे और जनहित के हर मुद्दे पर पार्टी की गारंटियों का प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है. पिछले 10 सालों में मोदी सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई है. जनता मोदी सरकार के खिलाफ माहौल है. राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' में जनता को न्याय की गारंटी दी है. भारत की जनता को न्याय के सिवा कुछ नहीं चाहिए. 2024 का यह चुनाव धनतंत्र और गरीब जनता के बीच का चुनाव है. कांग्रेस पार्टी जन तंत्र से लोकतंत्र को बचाना चाहती है.

 

इधर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना में जाने वाले युवाओं के साथ विश्वासघात कर अग्निपथ योजना को लागू कर युवाओं का मनोबल तोड़ने का काम किया है. केंद्र सरकार ने ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी जांच एजेंसियों पर नियंत्रण कर विपक्ष को डराना चाहती है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डट कर सामना किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड झूकेगा नहीं. महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना है मौके पर अजय साहु, संजय सेठ, अरविंद कुमार, अमित सिन्हा, मुन्ना महतो, प्रदीप मुंडा, ब्राह्मनन्द सिंह मुंडा, विश्वनाथ मुंडा, जागरण सिंह मुंडा, उमेश महतो, आदि शामिल थे.
अधिक खबरें
BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज खूंटी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मई 08, 2024 | 08 May 2024 | 6:57 AM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज यानी 8 मई को खूंटी लोकसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के टुकुपानी बगीचा में 12 बजे से किया गया है.

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे कोलेबिरा
मई 06, 2024 | 06 May 2024 | 1:21 PM

खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव आज कोलेबिरा पहुंचे. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि कालीचरण मुंडा को इस बार 40 से 50 हजार वोट के अंतर से जीतेंगे.

कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक विकास कुमार मुंडा ने मांगे वोट, कई गांव का किया भ्रमण
अप्रैल 07, 2024 | 07 Apr 2024 | 7:27 AM

खूंटी लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण किया.

दो लोगों की हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप दोषी करार
अप्रैल 06, 2024 | 06 Apr 2024 | 1:41 PM

पुलिस मुखबिरी के आरोप में भूषण कुमार सिंह और राम गोबिंद की हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप दोषी करार दिया गया है.

खूंटी लोकसभा सीट इस बार बनेगी रोमांचक चुनावी रणक्षेत्र
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:09 PM

लोकसभा चुनाव के तरीकों की घोषणा हो गई है. खूंटी लोकसभा सीट में 13 मई को मतदान होना है. खूंटी लोकसभा सीट का इतिहास शुरू से काफी रोमांचक रहा है, और इस बार इस सीट के रोमांस में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. खूंटी लोकसभा का यह सीट इस लोकसभा चुनाव के दौरान काफी रोमांचक चुनावी रण क्षेत्र के रूप में तब्दील हो सकता है.