Sunday, Dec 14 2025 | Time 23:26 Hrs(IST)
देश-विदेश


झारखंड पुलिस के जवानों से भरी बस नागालैंड में दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, कई जवान घायल

झारखंड पुलिस के जवानों से भरी बस नागालैंड में दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, कई जवान घायल
न्यूज11 भारत


रांचीः झारखंड पुलिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, नागालैंड में झारखंड पुलिस के जवानों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. जिसमें कई जवान घायल हो गए है जबकि बस चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ड्राइवर नागालैंड के लोकल बस का चालक था. जिसकी बस दुर्घटना में मौत हो गई. 

 

Eco-26 नागालैंड चुनाव में जवानों को मिली थी ड्यूटी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस के ब्रेक फेल होने की वजह से यह सड़क हादसा हुआ. नागालैंड में हुए सड़क दुर्घटना की जानकारी झारखंड पुलिस के अधिकारियों को दे दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, जैप और आईआरबी के जवान बस में सवार थे. और वे सभी Eco-26 नागालैंड चुनाव कराने के लिए झारखंड से गए थे. 





 

नागालैंड के लोकल बस में सवार थे सभी जवान

हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है वहीं कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गए है. घायल हुए सभी जवानों को बस से नीचे उतारा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के सभी जैप और आईआरबी के जवान नागालैंड के लोकल मिनी बस में सवार थे. और सभी अपने ड्यूटी पर थे. इसी बीच चलती बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 
अधिक खबरें
दिल्ली में आज होगी GST काउंसिल की बैठक, झारखंड केंद्र से मांगेगा क्षतिपूर्ति अनुदान
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:27 AM

दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली हैं. झारखंड से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बैठक में शामिल होंगे. झारखंड केंद्र से क्षतिपूर्ति अनुदान मांगेगे. पहले दिन वित्त सचिव और वाणिज्यकर अधिकारी बैठक

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2025 का शुभारंभ, 48 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:17 AM

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे. नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. चार सितंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चलेगा. भारत को सेमीकंडक्टर

SpiceJet पर भारी पड़ा बर्गर और फ्राइज, उपभोक्ता आयोग ने लगा डाला 55 हजार का जुर्माना
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:49 AM

मुंबई उपनगर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया हैं. यह मामला दुबई से मुंबई आने वाली उड़ान की 14 घंटे की देरी से जुड़ा है, जिसमें एयरलाइन ने यात्रियों को केवल एक बर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसकर जिम्मेदारी निभाने का दावा किया था.

दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो विमान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों की जान बची
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:08 AM

सोमवार को इंडिगो की दिल्ली-रांची विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. घटना के वक्त विमान में 95 यात्री सवार थे. दिल्ली रांची विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित वक्त सुबह 9.10 बजे की जगह नौ मिनट पहले सुबह 8.51 बजे रांची आ गया

अमेरिका में देख रहे है काम करने का सपना, तो हो जाए सावधान! अब बिना इंटरव्यू के नहीं मिलेगा वीजा.. जानें क्या है नया नियम
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:00 AM

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर हैं. सोमवार से अमेरिकी सरकार ने वीजा प्रक्रिया से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब अधिकांश आवेदकों को दूतावास जाकर वीजा इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा.