Monday, Dec 15 2025 | Time 23:53 Hrs(IST)
देश-विदेश


'ना मैं कभी रिटायर हुई थी और आगे भी कभी नहीं होऊंगी', जानें सोनिया गांधी ने ऐसा क्यों कहा

'ना मैं कभी रिटायर हुई थी और आगे भी कभी नहीं होऊंगी', जानें सोनिया गांधी ने ऐसा क्यों कहा
न्यूज11 भारत

रांचीः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में भाषण दिया था. इसके बाद राजनीति से उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई थी. हालांकि सोनिया गांधी ने इन सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वो ना कभी रिटायर हुई थीं और ना ही आगे कभी होने वाली है. 

 

अलका लांबा ने दी इस मुद्दे की जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर बात हुई. इस दौरान मैंने मीडिया में उनकी रिटायरमेंट से जुड़ी खबरों के बारे बताया जिसपर उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'मैं कभी रिटायर नहीं हुई थी और आगे भी कभी नहीं होऊंगी.'

 


 

भावुक भाषण के बाद लगाए जा रही थी अटकलें

दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है जहां सोनिया गांधी ने भाषण दिया था उस वक्व वे काफी भावुक हो गई थी. कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद कहा था. उनका यह स्टेटमेंट इसीलिए सुर्खियो में आया. कि अब सोनिया गांधी संन्यास ले सकती है हालांकि उनके बयान आने के बाद अब राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों पर विराम लग गया है. बता दें, इस दौरान बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सफर और पार्टी के लिए योगदान को दर्शाता हुआ एक वीडियो भी प्ले किया गया था.

 

मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मिली जीत की बड़ी उपलब्धि 

वीडियो के बाद ही सोनिया गांधी ने भावुक संबोधन देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए शासन के समय के अपने कार्यकाल को लेकर कही गई बातों के लिए धन्यवाद किया था. इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि साल 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से अब तक 25 साल में हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की और इस दौरान निराशा का समय भी देखा. सोनिया गांधी ने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मिली जीत को बड़ी उपलब्धि बताया था. कांग्रेस अधिवेश में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की भी तारीफ की थी और इसके लिए उन्हें बधाई भी दी.
अधिक खबरें
दिल्ली में आज होगी GST काउंसिल की बैठक, झारखंड केंद्र से मांगेगा क्षतिपूर्ति अनुदान
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:27 AM

दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली हैं. झारखंड से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बैठक में शामिल होंगे. झारखंड केंद्र से क्षतिपूर्ति अनुदान मांगेगे. पहले दिन वित्त सचिव और वाणिज्यकर अधिकारी बैठक

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2025 का शुभारंभ, 48 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:17 AM

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे. नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. चार सितंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चलेगा. भारत को सेमीकंडक्टर

SpiceJet पर भारी पड़ा बर्गर और फ्राइज, उपभोक्ता आयोग ने लगा डाला 55 हजार का जुर्माना
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:49 AM

मुंबई उपनगर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया हैं. यह मामला दुबई से मुंबई आने वाली उड़ान की 14 घंटे की देरी से जुड़ा है, जिसमें एयरलाइन ने यात्रियों को केवल एक बर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसकर जिम्मेदारी निभाने का दावा किया था.

दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो विमान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों की जान बची
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:08 AM

सोमवार को इंडिगो की दिल्ली-रांची विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. घटना के वक्त विमान में 95 यात्री सवार थे. दिल्ली रांची विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित वक्त सुबह 9.10 बजे की जगह नौ मिनट पहले सुबह 8.51 बजे रांची आ गया

अमेरिका में देख रहे है काम करने का सपना, तो हो जाए सावधान! अब बिना इंटरव्यू के नहीं मिलेगा वीजा.. जानें क्या है नया नियम
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:00 AM

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर हैं. सोमवार से अमेरिकी सरकार ने वीजा प्रक्रिया से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब अधिकांश आवेदकों को दूतावास जाकर वीजा इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा.