Monday, Apr 29 2024 | Time 06:13 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


NDA बिहार की सभी 40 सीटों पर विजयी हासिल करेगी BJP: सांसद दीपक प्रकाश

NDA बिहार की सभी 40 सीटों पर विजयी हासिल करेगी BJP: सांसद दीपक प्रकाश
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः देश में इस बार भी 7 चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान 19 अप्रैल से 1 जून तक किया जाएगा और इसके बाद 4 जून को नतीजे आएंगे. बिहार में इस बार भी पहले की तरह 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे. लोकसभा चुनाव के मामले में बिहार काफी महत्वपूर्ण राज्य है. यह ऐसा राज्य है जो किसी भी समय आम चुनाव का रुख पलट सकता है. सीटों के लिहाज से बिहार देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के बाद बिहार में लोकसभा की सबसे ज्यादा 40 सीटें हैं.

 


 

बिहार लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड़ से BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है.

 

प्रकाश ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए आशा व्यक्त की है कि इस बार BJP अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर विजयी हासिल करेगी और देशभर में 400 के आंकड़े को पार करेगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री बनाएंगे.
अधिक खबरें
602 करोड़ ड्रग्स के साथ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों 14 पाकिस्तानी नागरिक को किया अरेस्ट
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 6:15 PM

ATS (आतंकवाद विरोधी दस्ते) और NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने गुजरात तट से एक बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, दोनों टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है

सिंगापुर-हांगकांग के बाद अब मालदीव ने भी इन भारतीय मसालों पर लगाया बैन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:20 AM

भारत में मसाला बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी MDH और एवरेस्ट के कुछ प्रोडक्ट्स को सिंगापुर और हांगकांग ने बैन कर दिया है. कथित तौर पर इन प्रोडक्ट्स में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक उच्च मात्रा में पाए गए थे.

Good News! देश में अब जल्द दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, भागलपुर और हावड़ा के बीच चलने की भी खबर
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 3:15 PM

सेमी हाई स्पीड 'वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद अब भारतीय रेलवे अपने रेल यात्रियों को फिर से एक बड़ी सौगात देने जा रहा है. आपको बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद भारतीय रेलवे अब जल्द ही इंट्रा-सिटी परिवहन प्रणाली को बदलने हेतु देश की पहली वंदे मेट्रो की शुरूआत करने की योजना तैयार कर रहा है.

सास से शारीरिक संबंध बनाना चाहती है बहू; मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर बनाती है दबाव
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 1:57 AM

शादी एक पवित्र रिश्ता का ऐसा बंधन है. जिसमें नवदंपत्ति सात फेरे तो लेते ही है इसके साथ ही सात वचनों को निभाने की कसमें खाते है. लेकिन शादी के इस पवित्र बंधन का कई लोग खिल्ली उड़ाने लगते है जिसे सुनकर लोग भी शर्मसार हो जाते है.

कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:59 PM

लोकसभा चुनाव का दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हो चुका है और अभी 5 अन्य चरणों में मतदान होनी बाकी है इस बीच दिल्ली में कांग्रेस को फिर से एक बड़ा झटका लगा है दरअसल दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.