Saturday, Apr 27 2024 | Time 05:19 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगी BJP की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, कल होगा नामांकन

पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगी BJP की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, कल होगा नामांकन

न्यूज11 भारत


रांचीः बीजेपी की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज 10:30 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचेंगी, इस दौरान वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी. वहीं कल 24 जून को मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी, इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. 



 


24 जून को दाखिल करेंगी नामांकन

 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू अलग-अलग दलों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगी और उनसे अपने समर्थन की अपील करेंगी. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समते पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

 


 

आपको बता दें कि ओड़िशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किए जाने की घोषणा कर दी है इसके साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन की जीत की राह आसान हो गई है. आपको बता दें, द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल नियुक्त की गई थी, वहीं अब बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार है. अगर मुर्मू राष्ट्रपति बनती है तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति रहेंगी.

 


 

अधिक खबरें
ट्रक से आ रही थी ठक-ठक की आवाज, कद्दू के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे ऐसा सामान कि देखकर उड़ गए पुलिस के होश
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:28 PM

रांची/डेस्क:-असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.

कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:26 PM

JTET (झारखंड टेट) की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सहायक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सीटेट पास और झारखंड के पड़ोसी राज्य से टेट परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई हुई. मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई हुई.

इस राज्य का बोर्ड रिजल्ट आने के बाद 30 घंटो में 7 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:44 AM

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा के 30 घंटे के भीतर, विभिन्न हिस्सों के 7 छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की VVPAT वेरिफिकेशन की सभी याचिकाएं
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:20 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में आज दूसरे चरण का मतदान डाला जा रहा है. इस दौरान सर्वोच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने एक अहम और बड़ा फैसला सुनाया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को बड़ी राहत दी है.

विटामिन ए और विटामिन सी  के साथ और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है चोलाई साग में, इम्यून सिस्टम को भी करता है बूस्ट
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:21 PM

हमेशा ही हम कई चीजों को मामूली समझकर नजरंदाज कर दिया करते है. जैसे की साग, हम साग का सेवन तो करते है लेकिन अक्सर ये नहीं पता होता है कि उनमें कौन-कौन से पोषक तत्व और गुण छुपे होते है. चोलाई साग में भी कई तरह के पोषक तत्व और गुण पाए जाते है, जो हमारे शारीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.