Thursday, May 9 2024 | Time 00:00 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


भाजपा का मिशन 2024 : लंबे अंतराल के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4-5 जून को झारखंड आएंगे

भाजपा का मिशन 2024 : लंबे अंतराल के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4-5 जून को झारखंड आएंगे
न्यूज11 भारत 




रांची: जनवरी 2021 के बाद एक लंबे अंतराल के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर आएंगे. जानकारी के अनुसार नड्डा 4 औ 5 जून को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में जारी वर्तमान राजनीतिक हालात के बीच और मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह झारखंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा पार्टी की सांगठनिक बैठकों के अतिरिक्त रांची में 5 जून को आयोजित होने वाले जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार गत विधानसभा चुनाव में भाजपा को आदिवासी वोट बैंक का काफी नुकसान उठाना पड़ा था.

 


 

28 रिजर्व सीट में भाजपा महज दो सीट ही जीत पायी थी. इसलिए नड्डा के झारखंड दौरे में विशेष तौर पर जनजातीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. ऐसे यह उनका राजनीतिक एवं सांगठनिक दौरा का नाम दिया जा रहा है मगर मिली जानकारी के अनुसार इसके पीछे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद़्देनजर यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इसे लोकसभा तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है. मालूम हो कि गत विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद अंतिम बार जेडी नड्‌डा 3 से 5 जनवरी 2021 के बीच झारखंड आए थे.
अधिक खबरें
लोहरदगा सीट पर इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला, जनता के तराजू में किसका पलड़ा होगा भारी ?
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 8:26 AM

लोहरदगा लोकसभा के इस चुनावी दंगल में एनडीए से बीजेपी ने समीर उरांव और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने सुखदेव भगत को अपना प्रत्याशी के रुप में उतारा है. जबकि इस सीट से जेएमएम पार्टी के बागी नेता और बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. यानी लोहरदगा लोकसभा सीट में इन तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

सिंहभूम में गीता कोड़ा और जोबा मांझी में टक्कर, जनता के तराजू में किसका पलड़ा होगा भारी ?
अप्रैल 29, 2024 | 29 Apr 2024 | 9:13 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के साथ ही झारखंड में चार चरणों में चुनाव शुरू हो जाएगा. पहले चरण में 13 मई को वोटिंग होगी जिसमें सिंहभूम सहित चार लोकसभा सीटों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस दिन सिंहभूम के चुनावी दंगल में एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के बीच महाटक्कर होगी. बता दें, एनडीए की तरफ से गीता कोड़ा जबकि इंडिया गठबंधन की तरफ से जेएमएम प्रत्याशी जोबा मांझी चुनावी दंगल में उतरी है. हालांकि इस लोकसभा सीट में चुनाव के दौरान जनता का तराजू किसके पलड़े में भारी होगा यह तो परिणाम के घोषित होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

कई जांच एजेंसियों के रडार पर झारखंड का नया जमीन माफिया विक्की जायसवाल, जिला बदर की तैयारी में प्रशासन
अप्रैल 11, 2024 | 11 Apr 2024 | 1:29 PM

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर जिला प्रशासन और रांची पुलिस की कड़ी नजर है. आपराधिक गतिविधियों और दागी व्यक्तियों के नामों की लिस्ट में विक्की जायसवाल का नाम भी है जो राजधानी रांची में नया डॉन बन चुका है.

महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.