Monday, May 6 2024 | Time 00:33 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सिमडेगा


रामनवमी मेला सह अखंड यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

हरि कीर्तन में शामिल होकर कीर्तन भी‌ किए
रामनवमी मेला सह अखंड यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए अर्जुन मुंडा
न्यूज़11 भारत 

सिमडेगा/डेस्क:-दो दिवसीय दौरे पर सिमडेगा पहुंचे खूंटी से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र दौरा के दौरान बरसलोया के राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित रामनवमी मेला सह अखंड यज्ञ महोत्सव में शामिल होकर कीर्तन किए.

 

बता दें कि बरसलोया चार दिवसीय रामनवमी मेला सह अखंड यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया है. अर्जुन मुंडा आज राम जानकी मंदिर में माथा टेक कर लिए आशीर्वाद. इस दौरान ग्रामीणों का उत्साह और हरि कीर्तन को देख वे अपने आप को नहीं रोक पाए हरि कीर्तन में शामिल होकर कीर्तन भी किए. मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की यहां पर आकर आज जो आनंद का अनुभव कर रहे हैं वह अविस्मरणीय है.
अधिक खबरें
झापा प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहें हैं एनोस एक्का
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:40 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी की प्रत्याशी अपर्णा हंस के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं.

पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के द्वारा चुनाव प्रचार पर एनोस एक्का ने चुटकी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:20 PM

झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह और पूर्व आईएएस अधिकारी विजय सिंह द्वारा बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार किए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस जनता को दोनो अधिकारी सताए हैं,

जीतने के बाद महागठबंधन को समर्थन देंगे, पर कांग्रेस को नहीं: एनोस एक्का
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:04 PM

झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का से खूंटी लोकसभा सीट से अपने पार्टी के उम्मीदवार की जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आए. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जीतने के बाद वे महागठबंधन को समर्थन देंगे, लेकिन कांग्रेस को नहीं.

व्यय प्रवेक्षक पहुंचे सिमडेगा, व्यय अनुश्रवण टीम के साथ किए बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 5:15 PM

लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर 11-खूंटी क्षेत्र के व्यय गतिविधियों का आकलन के लिए व्यय प्रवेक्षक एस आर नेदुमारन (भा.रा.से) ने सिमडेगा जिला का भ्रमण किया.

सिमडेगा में अखरा संस्कृति के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:45 AM

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी वर्गों के लोग अब आगे आकर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस बार जिले में 80% से अधिक मतदान करवाने के प्रयासों में जुट गए हैं.