Thursday, May 2 2024 | Time 02:59 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


खूंटी में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया बहिष्कार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होने पर जताई नाराजगी
खूंटी में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया बहिष्कार

न्यूज11 भारत


रांचीः खूंटी जिला में हो रहे मेगा स्वास्थ्य शिविर का स्वास्थ्य मंत्री ने बहिष्कार किया. जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन की तस्वीर नहीं लगाए जाने से मंत्री बन्ना गुप्ता नाराज हो गए है. वे कार्यक्रम स्थल खूंटी से वापस रांची भी आ गए है. सीएम हेमंत की तस्वीर नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा, मैं कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लूंगा. वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- स्वास्थ्य विभाग राजनीति का हिस्सा नहीं, केंद्र सरकार स्वास्थ्य पर राजनीति कर रही है. 


ये भी पढ़ें- Mandar By-Election Result Live Update: 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, पांचवें राउंड की गिनती पूरी


आपको बता दें, जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर देश के इतिहास में संभवत: पहली बार जनजातीय क्षेत्र खूंटी में आज 26 जून को मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन हो रहा है. बड़े पैमाने पर आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों के लगभग 200 विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित लगभग 400 चिकित्सक अपनी सेवा देंगे.


 

अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी