Friday, Apr 26 2024 | Time 06:25 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Mandar By-Election Result Live Update: 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

जीत के करीब पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
Mandar By-Election Result Live Update: 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
न्यूज11 भारत




रांचीः मांडर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 26 जून यानी आज घोषित होंगे. बता दें इस उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की और AIMIM समर्थित (निर्दलीय) प्रत्याशी देवकुमार धान समेत 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. 

 


मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती जारी

 

मांडर उपचुनाव की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है. सबसे पहले मतदानकर्मी पोस्टल बैलेट की गिनती कर रहे हैं. इसके बाद ईवीएम वोट की काउटिंग होगी. बता दें वोटों की गिनती 21 राउंड में होनी है,

 

मांडर विधानसभा उपचुनाव में जीत के करीब पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे है. बनोरा स्थित बंधु तिर्की के आवास पर हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी हो गई है जहां वे जश्न मना रहे हैं.

 


14वें राउंड में 11050  वोटों से कांग्रेस आगे  

 


गंगोत्री कुजूर- 51742

शिल्पी नेहा तिर्की- 62792

देवकुमार धान- 

 


13वें राउंड में 10455  वोटों से कांग्रेस आगे 

 


गंगोत्री कुजूर- 47283

शिल्पी नेहा तिर्की- 57738

देवकुमार धान- 18248


 

12वें राउंड में 9880 वोटों से कांग्रेस आगे 


 

गंगोत्री कुजूर- 44003

शिल्पी नेहा तिर्की- 53883

देवकुमार धान- 16255

 


11वें राउंड में 11245 वोटों से कांग्रेस आगे

 

गंगोत्री कुजूर - 38574

शिल्पी नेहा तिर्की - 49819

देवकुमार धान - 15923

 


 



10वें राउंड में 10678 वोटों से कांग्रेस आगे 

 

गंगोत्री कुजूर- 34158

शिल्पी नेहा तिर्की - 44836

देवकुमार धान - 14802

 



9वें राउंड में 7797 वोटों से कांग्रेस आगे 

 

गंगोत्री कुजूर - 31369

शिल्पी नेहा तिर्की - 39166

देवकुमार धान - 13493

 



8वें राउंड में 6085 वोटों से आगे चल रही कांग्रेस

 

गंगोत्री (बीजेपी) - 27860

शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) - 33945

देवकुमार धान (निर्दलीय) - 11704


 

7वें राउंड में कांग्रेस 4957 वोटों से आगे


 

गंगोत्री कुजूर (बीजेपी)- 24617

शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) - 29574

देवकुमार धान (निर्दलीय)- 10244

 


छठें राउंड में 2025 वोटों से कांग्रेस आगे 

 


गंगोत्री कुजूर (बीजेपी) - 22045

शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) - 24070

देवकुमार धान (निर्दलीय) - 9043

 



5वें राउंड में 724 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा आगे 

 

गंगोत्री कुजूर (बीजेपी) - 19223

शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) - 19947

देवकुमार धान (निर्दलीय) - 7365

 


 



चौथे राउंड में 1350 वोटों से कांग्रेस आगे

 

गंगोत्री कुजूर (बीजेपी) - 14816

शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) - 16166

देवकुमार धान (निर्दलीय) - 6155

 

तीसरे राउंड में 1148 वोटों से कांग्रेस आगे



 

गंगोत्री कुजूर (बीजेपी) - 10905

शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस)  -12053

देवकुमार धान (निर्दलीय) -4715

 

दूसरे राउंड में 112 वोटों से बीजेपी आगे



 

दूसरे राउंड में बीजेपी आगे

112 वोट से गंगोत्री आगे





पहले राउंड में 46 वोटों से कांग्रेस आगे

 

शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) - 3990

गंगोत्री कुजूर (बीजेपी) - 3944

देवकुमार धान (निर्दलीय) - 1563

 हालांकि वोटों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है





उपचुनाव के मैदान में है 14 प्रत्याशी

 

आज सुबह आठ बजे से पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति में बनाये गये स्ट्रांग रूम से इवीएम को बाहर निकालने के बाद मतों की गणना शुरू होगी. इसके साथ ही आज मांडर उपचुनाव के सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. मांडर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, AIMIM समर्थित देवकुमार धान समेत 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है हैं. बता दें, मांडर उपचुनाव के लिए कुल 433 मतदाता केंद्र बनाए गए थे. बीते 23 जून को वोटिंग हुई थी. जानकारी के अनुसार मतदान केंद्रों में हुए मतदान की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी. चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार चुनाव परिणाम की घोषणा दोपहर बाद किए जाने की उम्मीद है.

 


 


सुरक्षा के पुख्ता इंजाम

 

उपचुनाव की गिनती को लेकर जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद मतगनणा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. इसके अलावा सीसीटीवी से मतगणना स्थल की पूरी निगरानी भी की जा रही है. पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम और वेब कास्टिंग के जरिये वोटों की गिनती के सभी चरणों की जानकारी मुहैया करायी जा रही है. मांडर विधानसभा उपचुनाव में पहले तीन कैंडीडेट के अलावा सुभाष मुंडा, दिनेश उरांव, रेखा कुमारी, शिवपाल लोहरा, अग्नि तिर्की, अशोक उरांव, आनंद पाल तिर्की, जान तिर्की, नीरज उरांव, मार्शल बारला, सुशील उरांव भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

 

 

 


 

 

अधिक खबरें
मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:17 PM

झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर चुनाव आयोग उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने श्रम विभाग के साथ बैठक की.

झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार के गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग के दो IPS पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है

चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:34 AM

चतरा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल यानी 26 अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे.

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:55 PM

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में एचईसी के पूर्व सीनियर डीजीएम अनिल कुमार सिंह और कोलकाता की कंपनी मेसर्स कंसल्टिंग डिजाइन इंजीनियरिंग सेंट्रल प्रा. लिमिटेड के संचालक पार्थ चक्रवर्ती को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:39 PM

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव वाईके दास के खिलाफ दायर रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड सचिव वाइके दास को आदेश देते हुए बतौर बोर्ड के सचिव के तौर पर किसी भी काम को करने से रोक लगा दी है