Sunday, Oct 1 2023 | Time 01:16 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
NEWS11 स्पेशल


पति का कत्ल कर वट सावित्री पूजा की खरीदारी करने बाजार निकली पत्नी

झगड़े के बाद पत्नी ने दाउली से मारकर की थी पति की हत्या
पति का कत्ल कर वट सावित्री पूजा की खरीदारी करने बाजार निकली पत्नी
न्यूज11 भारत

रांचीः वट सावित्री की पूजा स्त्री अपने पति की लंबी आयु की कामना करने के लिए करती हैं. वहीं, एक पत्नी ने अपने पति की लंबी आयु की कामना करने के बजाय उसकी हत्या कर दी जो कि क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया की कहानी से कम नहीं हैं. कत्ल की एक ऐसी खौफनाक दास्तां सुन के आप भी हैरान रह जाएंगे. बता दें, झारखंड की राजधानी रांची के रातू थानाक्षेत्र गोविंदपुर के इलाके में ऐसा ही एक वारदात सामने आया हैं.

 

रातू के थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर में जमीन कारोबारी राजकुमार शाही अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ किराए के मकान में रहते थे. दोनों का लव मैरिज दस वर्ष का था. मंगलवार (16 मई) की दोपहर को राजकुमार शाही की लाश खून से लथपथ उनके कमरे में मच्छरदानी में लिपटी हुई मिली. सूचना पर पुलिस पहुंची तो पत्नी ने बताया कि वह वट सावित्री पूजा की खरीददारी के लिए बाजार गई थी. वह अपने पति को बताकर गई थी. लौटी तो पति की लाश मिली. 

 

जांच पड़ताल करने पर पुलिस को बाहर से किसी व्यक्ति के आने का सुराग नहीं मिला. हत्या का जो समय बताया गया था. उसके हिसाब से पुलिस को यह समझते ज़रा भी देर नहीं लगी कि किसी करीबी ने वारदात को अंजाम दिया हैं. दरअसल, राजकुमार शाही की मौत उससे कई घंटों पहले हो चुकी थी. पुलिस ने शक में मृतक की पत्नी सोनी देवी को हिरासत में ले लिया. पहले तो उसने मनगढ़ंत कहानियां बनाई, पुलिस को गुमराह करने का बहुत कोशिश किया, लेकिन जब पुलिस के सख्ती पर टूट गई और फिर उसने कत्ल की ऐसी खौफनाक दास्तां सुनाई कि सब हैरान रह गए.

 

हत्यारोपी सोनी ने पुलिस को बताया कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी. भले ही उनकी लव मैरिज हुई थी लेकिन शादी के बाद ही पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था. वह पति की रोज-रोज की मारपीट से तंग आ चुकी थी. वारदात वाली रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ. पति ने पीटा तो सोनी ने पास में पड़ा दाउली उठाया और पति राजकुमार शाही पर हमला कर दिया. पति की मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी ने रात को पति की शव को मच्छरदानी में लपेटा और पूरी रात वहीं रही. सुबह उठी और वट सावित्री पूजा के लिए सामान की खरीददारी करने बाजार गई. बाजार से लौटी तो दहाड़ें मारकर रोने लगी. लोग जमा हो गए. कहने लगी कि मैं बाजार गई थी और पीछे से किसी ने मेरे पति की हत्या कर दी. लेकिन पुलिस को पत्नी की कहानी और उसके आंसू, दोनों पर शक हो गया था, फिर ऐसा खुलासा हुआ कि सबके पैरों तले जमीन खिसक गई.





 

दंपत्ति ने किया था प्रेम विवाह

बता दें, पुलिस को छानबीन में पता चला हैं कि मृतक राजकुमार शाही ने 10 साल पहले सोनी देवी से प्रेम विवाह किया था. मूलरूप से मांडर प्रखंड अंतर्गत नारों का रहने वाला राजकुमार, पत्नी के साथ रातू के गोविंदपुर में किराए के मकान में रहता था. पुलिस को यह भी पता चला है कि राजकुमार को पैतृक संपत्ति के बंटवारे में जो जमीन मिली थी वह उसकी पत्नी ने अपने बेटे के नाम करवा लिया था. 
अधिक खबरें
World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस आज, जानिए क्या है इस साल का पर्यटन थीम
सितम्बर 27, 2023 | 27 Sep 2023 | 12:22 PM

हर साल विश्व पर्यटन दिवस आज 27 सितंबर को मनाया जाता है. पर्यटन एक वैश्विक उद्योग है, यानी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा मायने रखता है.

5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता हैं टीचर्स डे, जानें वजह
सितम्बर 05, 2023 | 05 Sep 2023 | 11:42 AM

5 सितंबर 1888 को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था. भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वंय एक महान शिक्षक थे. और जब एक बार उनके शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा तो डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा कि ‘मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर टीचर्स डे के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे ज्यादा गर्व होगा. बता दें, भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था.

30 या 31 अगस्त कब मनाया जाएगा भाई-बहन का पवित्र त्योहार 'रक्षाबंधन', जानिए
अगस्त 29, 2023 | 29 Aug 2023 | 12:16 PM

भद्राकाल 30 अगस्त को रात के 9:02 मिनट पर खत्म हो जाएगा. और इस काल के खत्म होने के बाद ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं. रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 30 अगस्त 2023 रात्रि से 9:02 बजे शुरू हो जाएगा और 31 अगस्त की सुबह 07:05 बजे तक रहेगा. देश में कई जगह उदया तिथि के अनुसार ही इस का त्योहार को मनाया जाता हैं. इसलिए बहुत से लोग 31 अगस्त को भी रक्षाबंधन मनाएंगे. आपकों बता दें कि पूर्णिमा 31 अगस्त की सुबह 07: 05 बजे तक ही रहेगी. इसलिए 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा.

झारखंड के इस जिले में दफन है बेशकीमती खजाना और इतिहास की गाथा
अगस्त 27, 2023 | 27 Aug 2023 | 2:19 PM

झारखंड की धरती के गर्भ में समृद्ध रियासतों के कई गाथा और बेशकीमती खजाने दफन है. जो दिन-भर-दिन संरक्षण और खोज के अभाव में विलुप्त होते जा रही है. इन्ही में से एक सिमडेगा के बीरू रियासत के जमींदोज महल की रोचक गाथा है. शायद ही यह गाथा आपने सुनना होगा. जहां इंसान के जिंदा बाघ बन जाने से लेकर समृद्ध खजाने का इतिहास दफन है.

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम में झारखंड का बेटा, परिवार में जश्न का माहौल
अगस्त 25, 2023 | 25 Aug 2023 | 1:50 PM

बुधवार (23 अगस्त) को भारत ने इतिहास रच दिया, जब चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया. यह प्रयास न केवल भारत की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है, बल्कि इसने पूरे विश्व वैश्विक समुदाय का ध्यान भी आकर्षित किया है. चंद्रयान-3 मिशन के सफल लैंडिंग ने जहां पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है. वहीं, चंद्रयान- 3 की वैज्ञानिक टीम में शामिल झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर के पाथरोल स्थित लेडवा गांव निवासी निशांत कुमार ने भी मधुपुर सहित झारखण्ड का मान बढ़ाया है.