Monday, Apr 29 2024 | Time 02:18 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


झारखंड के नक्सली गतिविधियों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई- DGP

झारखंड के नक्सली गतिविधियों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई- DGP
न्यूज 11 भारत

रांची : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों द्वारा कल 2 जवानों की हत्या किए जाने की घटना दुखद है एवं जवानों की शहादत की भरपाई नहीं हो सकती. आज सिन्हा ने चाईबासा पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से यह बातें कही. सिन्हा ने इस दौरान मृत जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सरकार द्वारा तत्काल उपलब्ध कराए गए लाभ दिए. परिजनों ने पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के असमय क्षेत्र भ्रमण के कार्यक्रम की जांच की मांग की. डीजीपी ने मीडिया से कहा कि परिजनों द्वारा उठाई गई मांग की जांच भी की जाएगी.

 


 

उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों के परिजनों को 45 - 45 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है एवं प्रावधान के अनुसार परिजनों को नौकरी और पूरी सेवा अवधि के वेतन की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी. एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम समेत पूरे झारखंड में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी. पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिससे नक्सली बौखला गए है. नक्सलियों के समक्ष सरेंडर करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. जो नक्सली सरेंडर हीं करेगा, मुख्यधारा से नहीं जुड़ेगा, उसे पुलिस नहीं छोडे़गी.
अधिक खबरें
कई जांच एजेंसियों के रडार पर झारखंड का नया जमीन माफिया विक्की जायसवाल, जिला बदर की तैयारी में प्रशासन
अप्रैल 11, 2024 | 11 Apr 2024 | 1:29 PM

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर जिला प्रशासन और रांची पुलिस की कड़ी नजर है. आपराधिक गतिविधियों और दागी व्यक्तियों के नामों की लिस्ट में विक्की जायसवाल का नाम भी है जो राजधानी रांची में नया डॉन बन चुका है.

महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.

Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना