Wednesday, Dec 17 2025 | Time 04:16 Hrs(IST)
देश-विदेश


हाथ में तिरंगा और भारतीय वेशभूषा में 80 साल की महिला ने 51 मिनट में लगाई 4.2 किलोमीटर की दौड़

हाथ में तिरंगा और भारतीय वेशभूषा में 80 साल की महिला ने 51 मिनट में लगाई 4.2 किलोमीटर की दौड़

न्यूज11 भारत


रांचीः फिटनेस कसरत वाल्किंग या जॉगिंग के किए कभी उम्र बोझ नहीं बनती. अगर आप अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक और एक्टिव रहना पसंद करते हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं ऐसे में आपकी उम्र चाहे कुछ भी हो, यह मायने नहीं रखती. मैराथन में दौड़ लगाने के लिए भी आपका यंग होना कोई जरुरी नहीं..अगर आप में जज्बा और जुनून हो तो आपकी उम्र भले कितनी भी हो आप दौड़ का हिस्सा बनकर लोगो को प्रेरित कर सकते हैं. हाल में ही 80 साल की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

 

वीडियो मुंबई के सड़कों का है जहां महिला हाथ में तिरंगा और भारतीय वेशभूषा में दौड़ लगाती हुई दिख रही है. वीडियो में दिख रही महिला का नाम भारती है जिसे उनकी नातिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. वीडियो में दिख रहा है कि आस-पास के लोगों की नजरें भी बुजुर्ग महिला पर टिकी है. लोग उन्हें देखकर हैरान है कि 80 साल के उम्र में भी महिला कितना आराम से सड़क पर दौड़ लगा रही है. 

 


 

टाटा मुंबई मैराथन में बुजुर्ग महिला ने लिया था भाग

 

जानकारी के लिए आपको बता दें, मुंबई में हर साल टाटा मुंबई मैराथन का आयोजन होता है लेकिन कोविड-19 के चलते दो साल बाद इस मैराथन को आयोजित किया गया. जिसमें 80 साल की महिला (भारती) ने सिर्फ भाग ही नहीं बल्कि 51 मिनट में 4.2 किलोमीटर की दौड़ भी पूरी कर की. इस मैराथन में 55 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था. महिला की इस वीडियो को उसकी नातिन डिंपल मेहता फर्नांडिस ने भी सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें कैप्शन में लिखा है “इस रविवार को टाटा मैराथन में भाग लेने वाली मेरी 80 वर्षीय नानी की दृढ इच्छाशक्ति और धैर्य से बहुत प्रेरित हूं 

अधिक खबरें
दिल्ली में आज होगी GST काउंसिल की बैठक, झारखंड केंद्र से मांगेगा क्षतिपूर्ति अनुदान
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:27 AM

दिल्ली में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली हैं. झारखंड से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बैठक में शामिल होंगे. झारखंड केंद्र से क्षतिपूर्ति अनुदान मांगेगे. पहले दिन वित्त सचिव और वाणिज्यकर अधिकारी बैठक

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2025 का शुभारंभ, 48 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 10:17 AM

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे. नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. चार सितंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चलेगा. भारत को सेमीकंडक्टर

SpiceJet पर भारी पड़ा बर्गर और फ्राइज, उपभोक्ता आयोग ने लगा डाला 55 हजार का जुर्माना
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:49 AM

मुंबई उपनगर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया हैं. यह मामला दुबई से मुंबई आने वाली उड़ान की 14 घंटे की देरी से जुड़ा है, जिसमें एयरलाइन ने यात्रियों को केवल एक बर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसकर जिम्मेदारी निभाने का दावा किया था.

दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो विमान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों की जान बची
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:08 AM

सोमवार को इंडिगो की दिल्ली-रांची विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. घटना के वक्त विमान में 95 यात्री सवार थे. दिल्ली रांची विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित वक्त सुबह 9.10 बजे की जगह नौ मिनट पहले सुबह 8.51 बजे रांची आ गया

अमेरिका में देख रहे है काम करने का सपना, तो हो जाए सावधान! अब बिना इंटरव्यू के नहीं मिलेगा वीजा.. जानें क्या है नया नियम
सितम्बर 02, 2025 | 02 Sep 2025 | 9:00 AM

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर हैं. सोमवार से अमेरिकी सरकार ने वीजा प्रक्रिया से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब अधिकांश आवेदकों को दूतावास जाकर वीजा इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा.