Friday, Apr 26 2024 | Time 22:13 Hrs(IST)
 logo img
  • धनवार अंचल अधिकारी ने छापेमारी के दौरान किया अवैध गिट्टी से लदा ट्रक को जब्त
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
NEWS11 स्पेशल


कोरोना से जंग: राज्य के 50 प्रतिशत लोग हो गए वैक्सीनेट

कोरोना की तीसरी लहर के बीच 1.20 करोड़ लोगों ने लिया दूसरा डोज, पहला डोज लगाने वालों की संख्या 1.94 करोड़ हुई
कोरोना से जंग: राज्य के 50 प्रतिशत लोग हो गए वैक्सीनेट

सरफराज कुरैशी/न्यूज11 भारत




रांची: कोरोना की तीसरी लहर के बीच रोजाना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 32250 पहुंच गया है. इस बीच कोरोना से जंग लड़ने की जद्दोजेहद जारी है. राहत की बात यह है कि झारखंड के 50 प्रतिशत लोग एंटी कोरोना वैक्सीन के सुरक्षा घेरे में शामिल हो गए. राज्य में 2,41,21,312 लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य झारखंड में निर्धारित है. कुल 4,82,42,624 डोज दिया जाना है. जिसमें 3,15,55,120 डोज दिया जा चुका है. जिसमें 1,94,80,748 लोगों को पहला डोज यानि 81 प्रतिशत लोग पहला डोज लिए हैं. वहीं, 1,20,74,372 लोगों को दोनों डोज दिया गया. यानि 50 प्रतिशत लोग दोनों डोज लेकर वैक्सीनेट हो चुके हैं.  मालूम हो कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर पूर्व से ही राज्य सरकार का वैक्सीनेशन के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

 

ईस्ट सिंहभूम में लोग सबसे अधिक वैक्सीनेट

 

राज्य में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस ईस्ट सिंहभूम जिला का है. पहले डोज के मामले में लक्ष्य के 94 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन किया गया. वहीं, दूसरा डोज मामले में भी राज्य में सबसे अधिक 70 प्रतिशत लोग वैक्सीनेट हो गए हैं. इस्ट सिंहभूम के अलावा आठ जिले ही ऐसे हैं जहां दूसरा डोज देने के मामले में 50 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया जा सका है. वहीं, राजधानी रांची के आंकड़े को देखें तो आबादी के लिहाज से सबसे अधिक टारगेट इसी जिला को मिला है. यहां 2130936 लोगों को वैक्सीनेट किया जाना है. जिसमें 1818867 लोगों को यानि 85 प्रतिशत को पहला डोज दिया गया है. वहीं, 1179956 को दूसरा डोज यानि लक्ष्य के अनुसार 55 प्रतिशत लोग वैक्सीनेट हो गए हैं.  

 


 

दूसरे डोज मामले में 15 जिले औसत से भी हैं पीछे

 

राज्य में पहले डोज का औसत 81 प्रतिशत है. जबकि, 10 जिले ऐस हैं जहां औसत से भी कम वैक्सीनेशन हुआ. वहीं, दूसरे डोज के मामले में राज्य का औसत 50 प्रतिशत है. मगर राज्य के 15 जिले ऐसे हैं जो इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए. राज्य में दूसरे डोज के मामले में सबसे खराब स्थित पाकुड़ और साहेबगंज में अब तक लक्ष्य के अनुसार महज 41 प्रतिशत लोगों को ही दूसरा डोज दिया गया है. 

 

किस जिले में क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति

 

जिला      डोज-1 प्रतिशत डोज-2 प्रतिशत

 

बोकारो 87 52

चतरा 76 44

देवघर 78 48

धनबाद 74 47

दुमका 84 54

ई. सिंहभूम         94 70

गढ़वा 77 42

गिरिडीह         72 43

गोड्‌डा 75 48

गुमला 82 48

हजारीबाग         81 54

जामताड़ा         83 46

खूंटी         88 54

कोडरमा         81 48

लातेहार        82         44

लोहरदगा        77 48

पाकुड़        83         41

पलामू        75         51

रामगढ़        85         57

रांची        85 55

साहेबगंज        81 41

स. खरसावां       79 47

सिमडेगा        77 55

वेस्ट सि.        82 44

अधिक खबरें
महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.

Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.