Friday, Apr 26 2024 | Time 23:02 Hrs(IST)
 logo img
  • धनवार अंचल अधिकारी ने छापेमारी के दौरान किया अवैध गिट्टी से लदा ट्रक को जब्त
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
झारखंड


136 बीएड कॉलेजों के 3379 सीट खाली, रांची विश्वविद्यालय को सौंपी गई जवाबदेही

उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को लिखा पत्र
136 बीएड कॉलेजों के 3379 सीट खाली, रांची विश्वविद्यालय को सौंपी गई जवाबदेही
न्यूज11 भारत


रांचीः चार दौर के काउंसेलिंग के बाद भी राज्य के 136 बीएड कॉलेजों की 3379 सीटें खाली रह गयी है. सरकार की तरफ से बीएड कॉलेजों के 13 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन के लिए रांची विश्वविद्यालय को जवाबदेही सौंपी गयी थी. इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से चार राउंड की काउंसेलिंग भी की गयी, जिसके बाद मात्र 10 हजार 221 छात्रों ने ही संबंधित कॉलेजों में अपना एडमिशन लिया. इसके अलावे अब भी 3379 सीटें खाली है. इन खाली सीटों पर संबंधित विश्वविद्यालयों के स्तर पर 2022-23 सत्र के लिए अब दाखिला लिया जायेगा. अब ओपेन कैटेगरी के तहत एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी की जायेंगी. काउंसेलिंग की प्रक्रिया अब नहीं अपनायी जायेगी. इसको लेकर उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से एडमिशन लेने के लिए नया गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. 

 


 

रांची विश्वविद्यालय की तरफ से ली गयी काउंसेलिंग की प्रक्रिया में 33 हजार से अधिक सफल अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसेलिंग शुल्क के रूपये में दो करोड़ रुपये लिये. उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र लिख कर कहा गया है कि वे लगातार विज्ञापन जारी कर खाली सीटों के बारे में जानकारी दें. सात दिनों के अंदर योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन लिये जायें. आवेदन के साथ संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का मेरिट लिस्ट  शामिल करना जरूरी है. अभ्यर्थियों के आवेदनों के आधार पर संबंधित बीएड कालेज प्रबंधन द्वारा नयी मेधा सूची जारी कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.