Saturday, Apr 27 2024 | Time 09:03 Hrs(IST)
 logo img
  • अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
  • अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
  • Pm Modi मई के पहले सप्ताह आएंगे चाईबासा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
  • सिमडेगा के सिकरिया टांड़ में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
झारखंड


एयरपोर्ट की जमीन पर 128 लोंगों ने किया अतिक्रमण, विस्तारीकरण हेतु ली गयी थी भूमि

नामकुम अंचल अधिकारी के आदेश के बाद जारी की गयी सूची
एयरपोर्ट की जमीन पर 128 लोंगों ने किया अतिक्रमण, विस्तारीकरण हेतु ली गयी थी भूमि
न्यूज 11 भारत




रांची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए अधिगृहित की गयी जमीन में 128 लोगों ने कब्जा कर रखा है. 2009-10 में शुरू किये गये अधिग्रहण के 12 वर्ष बाद जिला प्रशासन की तरफ से अतिक्रमणकारियों की सूची सार्वजनिक की गयी है. बता दें ये अतिक्रमणकारी हेथू मौजा के हैं. नामकुम अंचल के अंचल अधिकारी विनोद प्रजापति की ओर से जारी इस सूची में अतिक्रमणकारियों का नाम, खाता संख्या, प्लाट संख्या और जमीन का रकबा तथा कब्जेवाली जमीन में निर्माण का ब्योरा दिया गया है. अतिक्रमणकारियों की तरफ से डेढ़ एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है. इन पर एसबेस्टस शीट का मकान ही नहीं बल्कि पक्के मकान तक बने हुए हैं. इसके अलावा कई जगहों पर बाउंड्री वाल बना कर जमीन पर कब्जा दिखाया जा रहा है.

 


 

जानिए सूची में कौन कौन है शामिल

 

जारी की गयी सूची में संतोष प्रसाद शर्मा, राजा राम साहू, राम प्रवेश साहू, गीता पासवान, जीतेंद्र साहू, रीता राय, गंगा प्रधान, प्रमिला देवी, दीपीका झा, बिनिता देवी, मनीष, रीतेश कुमार सिंह, मन्नत हाउस, कुलदीप पंडित, कुंती देवी, गीता देवी, संजय सिन्हा, अभिनय किरण, मनोज सिन्हा, गंदुर मुंडा, बीजेपी जान, रीतेश सिंह, उदय शर्मा, प्रकाश मंडल ने अर्जित की गयी भूमि पर पक्का मकान बनवा लिया. शेष अतिक्रमणकारियों की तरफ से एसबेस्टस शीट का कच्चा मकान बना कर जमीन कब्जा कर रखा है. बताते चलें कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 400 एकड़ से अधिक जमीन ली गयी थी. इस जमीन पर एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर रनवे विस्तार तथा अन्य भवनों का निर्माण किया जाना है. सूत्रों के अनुसार अधिकतर अतिक्रमणकारियों में मूल रैयत कम हैं, बाहरी व्यक्तियों ने मुआवजे की राशि लेने के लिए तीन से पांच डिसमिल जमीन तक खरीद कर अपना दावा प्रस्तुत किया था.
अधिक खबरें
अज्ञात लोगों ने देर रात बांस के झुंड सहित बगीचा में लगाई आग, पूरा झुंड जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का नुकसान
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 8:45 AM

शुक्रवार की देर रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत अंतर्गत महदैया गांव में अज्ञात लोगों ने एक बांस के झुंड सहित बगीचे में आग लगा दिया. आग लगने से पूरे बांस के झुंड सहित पूरा बगीचा जलकर राख हो गया.

सिमडेगा में पति से झगड़ा होने पर गुस्साई पत्नी ने खाया जहरीला कीटनाशक, हालत गंभीर
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:36 AM

सिमडेगा के तपकरा में पत्नी ने पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार तपकरा निवासी सनम देवी नामक महिला का आज सुबह उसके पति अजय नायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ.

सिमडेगा के सिकरिया टांड़  में पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क जलाया
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:45 AM

सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के सिकरिया टांड़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली विवाद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग में जला दिया. जिससे उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिकरिया टांड़ निवासी फुलवई कुजूर नामक महिला का पति दीपक मिंज देर रात नशे में धुत घर लौटा.

रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:11 PM

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसहमति से निर्णय हुआ कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रांची लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे.

रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है