Sunday, May 5 2024 | Time 02:18 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » चाईबासा


मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

न्यूज़11 भारत


चाईबासा/डेस्क: मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अमरनाथ नायक ने प्रखंड के सूदूरवर्ती क्षेत्र रेंगोंडा गांव समेत विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमरनाथ नायक के द्वारा मतदान से सम्बंधित जानकारी दिया गया. जिसमें बताया की आगामी 13 मई 2024 को सभी मतदाताओं को अपने बूथ में जाकर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 05  बजे तक मतदान करना है, साथ ही साथ ग्रामीणों को मतदान से सम्बंधित शपथ भी दिलाई गई. प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अमरनाथ नायक  ने कहा कि मतदान के दिन सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करना है, साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक भी करना है. इस अभियान में ग्रामीण मुंडा समेत प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

 

अधिक खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 8:53 PM

- जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (अंतिम सांस तक) और10000 रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है.

मनोहरपुर-प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों ने किया मतदान के प्रति जागरूक
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 12:15 PM

मनोहरपुर-प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के द्वारा मंगलवार की सुबह मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मार्च पास्ट किया गया. प्रखंड के ईश्वर पाठक प्लस 2 स्कूल, संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय, संत अगस्तीन स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मार्च पास्ट किया.

बीडीओ की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 1:00 PM

प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ शक्ति कुंज की अध्यक्षता में प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक किया गया.

खिरवाल धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 9:06 AM

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चाईबासा शहर स्थित खिरवाल धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी और मंत्री दीपक बिरूवा ने फीता काटकर उद्घाटन किया.

रात में सड़क पर महिला ने जना बच्चा, किसी का नहीं मिला सहयोग, खुद काटी बच्चे की नाल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:50 PM

-एक शादीशुदा महिला का पति नहीं होने पर महिला को कैसे - कैसे दुःख झेलने पड़ते हैं. यह सोनुआ गांव के बालजुड़ी पंचायत के नुआगांव की सावित्री बानरा ( 22 ) से बेहतर कोई नहीं जान सकता.